CSK के ड्रेसिंग रुम का जबरदस्त वीडियो आया सामने, मुंबई इंडियंस के प्रमुख खिलाड़ी ने...

चेन्नई सुपर किंग्स टीम (Photo Credit - BCCI)
चेन्नई सुपर किंग्स टीम (Photo Credit - BCCI)

आईपीएल 2024 (IPL) में रविवार को खेले गए मैच में मुंबई इंडियंस को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। वहीं इस मैच का एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखकर फैंस काफी खुश हैं। इस वीडियो को देखकर पता चलता है कि ना केवल आम जनता बल्कि खिलाड़ी भी एम एस धोनी के कितने बड़े फैन हैं।

दरअसल जब मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला खत्म हो गया तो फिर इसके बाद सीएसके के ड्रेसिंग रुम का एक जबरदस्त वीडियो सामने आया। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जसप्रीत बुमराह ने चेन्नई सुपर किंग्स के ड्रेसिंग रुम में जाकर एम एस धोनी से मुलाकात की। इसके अलावा वो किसी फैन की तरह एम एस धोनी के साथ तस्वीर भी खिंचवाते नजर आए। आप भी देखिए ये जबरदस्त वीडियो।

एम एस धोनी ने हार्दिक पांड्या के खिलाफ जड़े लगातार तीन छक्के

एम एस धोनी ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में एक बार फिर धुआंधार पारी खेली। वो आखिरी ओवर में बैटिंग के लिए आए और 4 गेंद पर 20 रन जड़ दिया। धोनी ने हार्दिक पांड्या के खिलाफ लगातार तीन छक्के जड़े।

आपको बता दें कि आईपीएल 2024 का 29वां मुकाबला रविवार को मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया। आईपीएल इतिहास की दो सबसे सफल टीमें आमने-सामने थीं और इसी वजह से मुकाबला भी काफी जबरदस्त हुआ। आखिरी ओवर तक चले इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को उनके ही होम ग्राउंड में 20 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 206 रन बनाए। जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम रोहित शर्मा के शानदार शतक के बावजूद 186 रन ही बना पाई। मथीशा पथिराना को उनकी बेहतरीन गेंदबाजी (4/28) के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Quick Links