2019 IPL Final - Mumbai v Chennaiमुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) आईपीएल 2022 (IPL) के लिए टीम के साथ जुड़ गए हैं। बुमराह अभी तक श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में व्यस्त थे। मुकाबला खत्म होने के तुरंत बाद अब वो मुंबई की टीम के साथ जुड़ गए हैं।मुंबई इंडियंस की टीम इस सीजन दूसरा मुकाबला खेलेगी। पहला मैच 26 मार्च को चेन्नई और केकेआर के बीच खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा मुकाबला मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस को ज्यादा मैच नहीं मिले हैं। सिर्फ चार ही मुकाबले मुंबई की टीम वहां खेलेगी।जसप्रीत बुमराह को मुंबई इंडियंस ने रिटेन किया थाजसप्रीत बुमराह को मुंबई इंडियंस ने आईपीएल के ऑक्शन से पहले रिटेन किया था और इस बार भी वो टीम का अहम हिस्सा होंगे। मुंबई इंडियंस ने अपने सोशल मीडिया पेज पर जसप्रीत बुमराह के टीम के साथ जुड़ने की जानकारी दी। View this post on Instagram Instagram Postमुंबई इंडियंस ने इस बार नीलामी में कई दिग्गज प्लेयर्स को खरीदा है। हालांकि उन्हें हार्दिक पांड्या, क्विंटन डी कॉक और क्रुणाल पांड्या जैसे खिलाड़ियों की कमी जरूर खलेगी। टीम ने इशान किशन को 15 करोड़ 25 लाख की राशि में खरीदा था। वहीं इंग्लैंड के प्रमुख तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को भी टीम ने शामिल किया। मुंबई ने अन्य टीमों के साथ हुई बिड वॉर में बाजी मारी और आर्चर को 8 करोड़ की बड़ी रकम में खरीदा था।मुंबई इंडियंस की पूरी टीम आईपीएल 2022 के लिए इस प्रकार हैरोहित शर्मा, किरोन पोलार्ड, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह, अनमोलप्रीत सिंह, अरशद खान, राहुल बुद्धि, रमनदीप सिंह, तिलक वर्मा, बेसिल थम्पी, जयदेव उनादकट, जोफ्रा आर्चर, मयंक मारकंडे, मुरुगन अश्विन, रिले मेरेडिथ, टाइमल मिल्स, अर्जुन तेंदुलकर, डेनियल सैम्स, डेवॉल्ड ब्रेविस, ऋतिक शोकीन, संजय यादव, टिम डेविड, इशान किशन, फैबियन एलेन और आर्यन जुयाल।