5 Batters with Most Sixes in T20I: टी20 फॉर्मेट में बल्लेबाज दौड़कर रन बनाने की बजाय चौकों-छक्कों के जरिए रन बनाना ज्यादा पसंद करते हैं। यही वजह है कि इस फॉर्मेट की लोकप्रियता समय के साथ बढ़ती चली जा रही है। मौजूदा समय में टी20 के अगर सबसे खतरनाक बल्लेबाजों की बात करें, तो इसमें जोस बटलर का नाम जरूर शामिल होगा।
बटलर एक विस्फोटक बल्लेबाज हैं, जो तेज गति से रन बनाना पसंद करते हैं। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में टीम इंडिया के खिलाफ दूसरे टी20 में बटलर ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया। दरअसल,बटलर ने टी20 इंटरनेशनल करियर में 150 छक्के पूरे कर लिए हैं। इंग्लैंड की ओर से इस उपलब्धि को हासिल करने वाले बटलर पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इस आर्टिकल में हम आपको उन 5 बल्लेबाजों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने T20I में सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं।
5. निकोलस पूरन
वेस्टइंडीज के विकेटकीपर बल्लेबाज निकोलस पूरन इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर काबिज हैं। उन्होंने अपने पहला टी20 मैच 2016 में खेला था और अब तक 106 मैच खेल चुके हैं। इस दौरान बाएं हाथ के बल्लेबाज पूरन ने 26.14 की औसत से 2275 रन बनाए हैं, जिसमें 149 छक्के शामिल हैं।
4. जोस बटलर
इंग्लिश टीम के मौजूदा कप्तान जोस बटलर टी20 फॉर्मेट के सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्होंने 131 मैचों में 36.10 की औसत से 3502 रन बनाए हैं, जिसमें 1 शतक और 26 अर्धशतक शामिल हैं। बटलर टी20 में 151 छक्के लगा चुके हैं।
3. मुहम्मद वसीम
यूएई के सलामी बल्लेबाज मुहम्मद वसीम टी20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज हैं। वसीम ने 69 मुकाबले खेले हैं और 158 छक्के ठोके हैं। वहीं, उन्होंने 39 से ऊपर के स्ट्राइक रेट से 2515 रन बनाए हैं। वसीम ने T20I में तीन शतक लगाए हैं।
2. मार्टिन गप्टिल
न्यूजीलैंड के पूर्व बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल का नाम उन खिलाड़ियों में शामिल है, जो खड़े-खड़े छक्के लगाने के लिए जाने जाते थे। गप्टिल ने 2009 से 2022 के बीच 122 मैच खेले और 3531 रन बनाने में सफल रहे। दाएं हाथ के बल्लेबाज गप्टिल के बल्ले से 173 छक्के निकले।
1. रोहित शर्मा
T20I में सबसे जायदा छक्के लगाने के मामले में रोहित शर्मा टॉप पर हैं। हिटमैन के नाम से मशहूर इस बल्लेबाज ने 205 छक्के लगाए। रोहित इस फॉर्मेट में 200 से अधिक छक्के लगाने वाले इकलौते बल्लेबाज हैं। दाएं हाथ के बल्लेबाज रोहित ने टी20 में 159 मुकाबलों में 4231 रन बनाए।