IPL में रहे थे अनसोल्ड, अब जड़ दिया सबसे तेज शतक; ग्लेन मैक्सवेल को भी छोड़ा पीछे

CRICKET: FEB 11 T20 International - Australia v West Indies - Source: Getty
जोश इंग्लिस ने काफी धुआंधार पारी खेली

Josh Inglis Slams Fastest T20I Century : ऑस्ट्रेलिया और स्कॉटलैंड के बीच एडिनबर्ग में दूसरा टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेला गया। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने एक बार फिर जीत हासिल की। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर्स में 4 विकेट के नुकसान पर 196 रन बनाए। जवाब में स्कॉटलैंड की टीम इतने रन नहीं बना पाई। ऑस्ट्रेलिया की इस जीत के हीरो उनके विकेटकीपर बल्लेबाज जोश इंग्लिस रहे, जिन्होंने धुआंधार शतकीय पारी खेली। उन्होंने इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सबसे तेज टी20 शतक लगाने का रिकॉर्ड भी बना दिया।

जोश इंग्लिस की अगर बात करें तो जब आईपीएल का ऑक्शन का हुआ था तो उस दौरान वह अनसोल्ड रहे थे। किसी भी टीम ने जोश इंग्लिस के लिए बोली नहीं लगाई थी। उनकी बेस प्राइस 2 करोड़ थी लेकिन उन्हें नीलामी के दौरान कोई खरीददार ही नहीं मिला था। अब जोश इंग्लिस ने अपनी धुआंधार बल्लेबाजी से बता दिया है कि आईपीएल फ्रेंचाइजी ने उन्हें ना खरीदकर कितनी बड़ी गलती कर दी थी।

जोश इंग्लिस ने 43 गेंद पर जड़ दिया शतक

स्कॉटलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में बैटिंग करने उतरी ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका जल्द ही लग गया। पिछले मैच में 25 गेंद पर 80 रन की धुआंधार पारी खेलने वाले ट्रैविस हेड इस मुकाबले में पहली ही गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। जोश इंग्लिस बल्लेबाजी करने आए और पूरे मैच का पासा ही पलट दिया। उन्होंने मात्र 43 गेंद पर शतक जड़ दिया। जोश इंग्लिस ने कुल मिलाकर 49 गेंद पर 7 चौके और 7 छक्के की मदद से 103 रनों की शानदार पारी खेली।

ग्लेन मैक्सवेल और आरोन फिंच के रिकॉर्ड को किया ध्वस्त

जोश इंग्लिस अब ऑस्ट्रेलिया की तरफ से टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने एक ही झटके में आरोन फिंच और ग्लेन मैक्सवेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इन दोनों बल्लेबाजों के नाम 47 गेंद पर शतक जड़ने का रिकॉर्ड था। आरोन फिंच ने इंग्लैंड के खिलाफ 2013 में यह कारनामा किया था। जबकि ग्लेन मैक्सवेल ने भारत के खिलाफ गुवाहाटी में 2023 में यह उपलब्धि हासिल की थी। हालांकि अब जोश इंग्लिस इन दोनों ही बल्लेबाजों से आगे निकल गए हैं।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
App download animated image Get the free App now