IPL 2024 : मयंक यादव की फिटनेस पर आया बड़ा अपडेट, LSG के कोच ने किया अहम खुलासा

मयंक यादव के फिटनेस को लेकर आया अहम अपडेट
मयंक यादव के फिटनेस को लेकर आया अहम अपडेट

Mayank Yadav Injury : लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज मयंक यादव के फिटनेस को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। टीम के हेड कोच जस्टिन लैंगर ने बताया कि मयंक यादव की फिटनेस अब कैसी है। उन्होंने कहा कि मयंक यादव को उसी जगह पर दिक्कत हुई है, जिसकी वजह से उन्हें पिछले 5 मैचों से बाहर होना पड़ा था। मयंक यादव की इस इंजरी ने टीम की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

Ad

मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच के दौरान पारी का 19वां ओवर लखनऊ के लिए मयंक यादव लेकर आए थे। इस ओवर की पहली गेंद पर उन्होंने मुंबई के बल्लेबाज मोहम्मद नबी को पवेलियन की राह दिखाई। हालांकि विकेट लेने के बाद मयंक ने ठीक महसूस नहीं किया और वह वापस ड्रेसिंग रुम में चले गए। वो अपने कोटे का पूरा ओवर भी नहीं डाल पाए। मयंक यादव कूल्हे में सूजन होने की वजह से ही लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए पिछले 5 मुकाबले नहीं खेल सके थे। मुंबई इंडियंस के खिलाफ वह रिकवरी के बाद वापस लौटे थे। हालांकि अब एक बार फिर वो इंजरी का शिकार हो गए हैं।

मयंक यादव की इंजरी को लेकर अपडेट

मैच के बाद कोच जस्टिन लैंगर ने मयंक यादव की इंजरी को लेकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने अपडेट देते हुए कहा,

मयंक यादव को ऐसा लगता है कि उसी जगह पर दिक्कत हुई है, जिसकी वजह से वो बाहर हुए थे। उनका रिहैब काफी अच्छी तरह से हुआ था और उन्होंने पिछले हफ्ते बिना किसी दर्द के गेंदबाजी की थी।

मयंक यादव की अगर बात करें तो इस आईपीएल सीजन वो सबसे तेज गेंद फेंकने वाले गेंदबाज हैं। उनकी पेस को देखते हुए उन्हें इंडियन टीम में भी शामिल किए जाने की बात की जा रही थी। हालांकि इंजरी की वजह से उन्हें कई मैचों से बाहर होना पड़ा।

आपको बता दें कि आईपीएल 2024 का 48वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इडियंस के बीच खेला गया। एकाना स्टेडियम में खेले गए इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 144 रन बनाए। जवाब में लखनऊ सुपर जायंट्स ने इस टार्गेट को 19.2 ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications