रोहित शर्मा और विराट कोहली की खराब फॉर्म पर पूर्व भारतीय कप्तान का बयान

रोहित शर्मा इस समय टीम के साथ इंग्लैंड दौरे पर हैं
रोहित शर्मा इस समय टीम के साथ इंग्लैंड दौरे पर हैं

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की खराब फॉर्म चल रही है। आईपीएल में उनके अलावा विराट कोहली (Virat Kohli) का हाल भी कुछ इसी तरह का था। इससे विशेषज्ञों की राय यही थी कि बबल से निकलकर दोनों को ब्रेक की आवश्यकता है। उनको ब्रेक भी मिला। इस बीच पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है।

Ad

अनकट (Uncut) पर कपिल देव ने कहा कि आज यह जानना कठिन है कि किसे विश्राम दिया गया है या किसको विश्राम करने के लिए कहा गया है। इस बारे में सिर्फ सिलेक्टर्स को ही पता चलेगा। खिलाड़ी (रोहित) शानदार है, इसमें कोई शक नहीं है। लेकिन अगर आप 14 मैचों में अर्धशतक नहीं बनाते हैं, तो सवाल उठेंगे, चाहे वह गैरी सोबर्स हों, डॉन ब्रैडमैन, विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर, सुनील गावस्कर या विव रिचर्ड्स हों। क्या चल रहा है, इस बारे में सिर्फ रोहित ही बता सकते हैं। क्रिकेट ज्यादा हो गया है या उनको इसका आनन्द नहीं आ रहा है।

विराट कोहली भी अपनी खराब फॉर्म से गुज़र रहे हैं
विराट कोहली भी अपनी खराब फॉर्म से गुज़र रहे हैं

कपिल देव ने कहा कि रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे खिलाड़ियों को खेल का लुत्फ़ उठाना चाहिए। अपने प्रदर्शन पर वे कैसा महसूस करते हैं, यह अहम है। फॉर्म में वापस आने के लिए आपको रन बनाने होंगे। 14 मैचों के बाद आपको और कितने मौके चाहिए। समझ नहीं आया कि उनको रेस्ट क्यों दिया गया। आप प्रतिष्ठा के आधार पर ज्यादा लम्बा नहीं जा सकते। अगर उनको ड्रॉप किया गया, तो खेलने का मौका कहाँ मिलेगा। देखना होगा कि अब उनका गेम कैसा रहेगा।

गौरतलब है कि भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों के बल्ले से ज्यादा बड़े रन देखने को नहीं मिले हैं। आईपीएल में भी दोनों फ्लॉप रहे थे। ऐसे में इंग्लैंड दौरे पर उनके ऊपर नजरें जरुर रहेंगी।

Quick Links

Edited by निरंजन
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications