Karan Johar share MS Dhoni special video: आईपीएल 2025 का 30वां मुकाबला बीते 14 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया। जहां चेन्नई की टीम आखिरी ओवरों में एमएस धोनी की बल्लेबाजी के बदौलत पांच विकेट से जीत हासिल करने में कामयाब रही। चेन्नई सुपर किंग्स ने जीत तो हासिल की ही इस के साथ महेंद्र सिंह धोनी ने मैच के दौरान एक बड़ी उपलब्धि भी हासिल की। वह आईपीएल के इतिहास में 'मैन ऑफ द मैच' का पुरस्कार पाने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं। बता दें कि फिलहाल महेंद्र सिंह धोनी की उम्र 43 साल है। इसी बीच देश के मशहूर डॉयरेक्टर करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें धोनी नए अवतार में नजर आ रहे हैं।सोशल मीडिया पर रोमांटिक हुए महेंद्र सिंह धोनीकरण जौहर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह नई लव स्टोरी के बारे में बता रहे हैं। शेयर किए गए वीडियो में आप देख सकते हैं, पहले किसी लव स्टोरी के बारे में बताया जाता है फिर एमएस धोनी हाथों में हार्ट बैलून लेकर आते हैं और रोमांटिक अंदाज में कहते हैं कि तुम जो साथ चलती हो हर सफर खूबसूरत बनाती हो। इस वीडियो को शेयर करते हुए करण जौहर ने लिखा- पेश है माही का नया अंदाज, हमारा नया लवर बॉय। लेकिन इस कहानी में एक ट्विस्ट है, क्योंकि माही का पहला प्यार उनकी बाइक रही है, और अब यह लव स्टोरी भी ब्लॉकबस्टर होने वाली है। महेंद्र सिंह धोनी को देखकर लग रहा है जैसे वह बॉलीवुड में एंट्री करने वाले हैं। View this post on Instagram Instagram Postपूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के देश भर में लाखों- करोड़ों फैंस हैं, धोनी की जगह उनके फैंस के दिल में आज तक कोई और दूसरा क्रिकेटर नहीं ले पाया है। फैंस धोनी की स्टाइल, पर्सनैलिटी और खेल सभी चीजों को बेहद पसंद करते हैं फैंस उनकी एक झलक देखने के लिए बेताब रहते हैं और वह महेंद्र सिंह धोनी के फैन हैं। महेंद्र सिंह धोनी सोशल मीडिया पर बहुत ही कम एक्टिव रहते हैं।