साउथ अफ्रीका के सुपरस्टार ने अयोध्या में भगवान राम के दर्शन की जताई इच्छा

South Africa v Bangladesh - ICC Men
South Africa v Bangladesh - ICC Men's Cricket World Cup India 2023

साउथ अफ्रीका के दिग्गज स्पिन गेंदबाज केशव महाराज (Keshav Maharaj) ने अयोध्या में भगवान राम के दर्शन की इच्छा जताई है। केशव महाराज ने कहा है कि वो राम मंदिर जाना चाहते हैं। महाराज के मुताबिक जब प्राण प्रतिष्ठा समारोह हुआ था तब वो दुर्भाग्य से नहीं जा पाए थे लेकिन भविष्य में वो जरूर अयोध्या जाकर भगवान राम के दर्शन करना चाहेंगे।

Ad

दरअसल भारत के खिलाफ मैच के दौरान केशव महाराज जब भी बल्लेबाजी के लिए आते हैं तो राम सियाराम गाना जरूर बजता है। इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच केपटाउन टेस्ट मैच के दौरान भी केशव महाराज की एंट्री पर 'राम सियाराम' गाना बजा था और इसके बाद इंडियन टीम के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली भगवान श्री राम के अंदाज में धनुष चलाते नजर आए थे।

केशव महाराज ने भविष्य में अयोध्या जाने की जताई इच्छा

अयोध्या में जब 22 जनवरी को राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह हुआ था तब केशव महाराज ने एक वीडियो मैसेज जारी कर बधाई दी थी। केशव महाराज इस वक्त साउथ अफ्रीका टी20 लीग में डरबन सुपर जायंट्स की कप्तानी कर रहे हैं। ये टीम लखनऊ सुपर जायंट्स फ्रेंचाइजी की ही टीम है और केशव महाराज को उम्मीद है कि लखनऊ सुपर जायंट्स उन्हें अयोध्या विजिट करा सकती है।

केशव महाराज ने स्पोर्ट्स तक पर बातचीत के दौरान कहा,

दुर्भाग्य से मैं प्राण प्रतिष्ठा समारोह में नहीं जा पाया था, क्योंकि शेड्यूल काफी व्यस्त था। हालांकि भविष्य में जरूर मैं अयोध्या में राम मंदिर जाना चाहुंगा। हो सकता है कि लखनऊ फ्रेंचाइज वहां जाने में मेरी मदद करे। मेरी फैमिली हमेशा से भारत में तीर्थयात्रा पर जाना चाहती थी। तो शायद अयोध्या में ये एक अच्छी फैमिली ट्रिप हो जाए।

आपको बता दें कि केशव महाराज ने इससे पहले खुलासा किया था कि उन्होंने खुद ही डीजे से कहा था कि उनके मैदान में आते ही 'राम सियाराम' गाना लगाया जाए, क्योंकि भगवान राम का उनके ऊपर काफी आशीर्वाद रहा है।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications