3 बड़े खिलाड़ी जिनके लिए दिल्ली कैपिटल्स कर सकती है IPL मेगा ऑक्शन में RTM कार्ड का इस्तेमाल

दिल्ली कैपिटल्स हालिया सीजन में प्लेऑफ में जगह बनाने से चूक गई थी (Photo Credit: BCCI)
दिल्ली कैपिटल्स हालिया सीजन में प्लेऑफ में जगह बनाने से चूक गई थी (Photo Credit: BCCI)

Delhi Capitals Can use RTM card for these 3 players in IPL 2025 Mega Auction: आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स की टीम काफी चर्चा में रही थी। उसकी सबसे बड़ी वजह से ऋषभ पंत की वापसी और प्रदर्शन था। कार एक्सीडेंट से ठीक होकर उन्होंने पहली बार मैदान पर वापसी की थी। इसी वजह से फैंस के साथ-साथ साथी खिलाड़ी भी उनको वापस मैदान पर देखने के लिए उत्साहित थे। पंत ने वापसी करते हुए काफी अच्छा प्रदर्शन भी किया लेकिन दिल्ली कैपिटल्स की टीम प्लेऑफ में जगह बनाने से चूक गई। दिल्ली की टीम ने अपने 14 में से 7 मैच जीते थे और 14 अंक के साथ छठा स्थान हासिल किया था। हालांकि, अब दिल्ली का प्रयास आगामी मेगा ऑक्शन में अपनी टीम की कमियों को सुधारने का होगा।

मेगा ऑक्शन से पहले हर टीम की तरह दिल्ली कैपिटल्स के सामने भी अपने कुछ ही खिलाड़ियों को रिटेन कर पाने की चुनौती होगी। ऐसे में उनके स्क्वाड से कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी रिलीज भी किए जा सकते हैं। हालांकि, इस बार संभावना है कि हमें आरटीएम (RTM) कार्ड की वापसी देखने को मिल सकती है, जिसकी मदद से कोई भी फ्रेंचाइजी अपने स्क्वाड से रिलीज किए गए खिलाड़ी को ऑक्शन के दौरान वापस खरीद पाने का हक रखती है। इसी को ध्यान में रखते हुए, हम उन 3 धाकड़ खिलाड़ियों का जिक्र करने जा रहे हैं, जिनके दिल्ली की टीम मेगा ऑक्शन में आरटीएम का इस्तेमाल कर सकती है।

3. रसिख सलाम

जम्मू एंड कश्मीर के रसिख सलाम ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए काफी अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने अपनी गेंदबाजी से बीच और अंतिम के ओवर्स में काफी प्रभावित किया और विकेट निकाले। उनके प्रदर्शन पर नजर डाली जाए तो वह आठ मैच में नौ विकेट लेने में कामयाब रहे। हालांकि, दिल्ली कैपिटल्स द्वारा उन्हें रिटेन किए जाने की संभावना ना के बराबर है लेकिन रसिख के अच्छे प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए उन्हें आरटीएम कार्ड से फ्रेंचाइजी वापस खरीद सकती है।

2. जेक फ्रेजर-मैकगर्क

2024 के सीजन से आईपीएल में डेब्यू करने वाले ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज जेक फ्रेजर-मैकगर्क का प्रदर्शन सराहनीय रहा था। उन्होंने अपनी तूफानी बल्लेबाजी के दम पर कई मैचों में दिल्ली कैपिटल्स को ताबड़तोड़ शुरुआत दिलाई थी। मैकगर्क ने नौ मैचों में 234.04 के स्ट्राइक रेट से 330 रन बनाए थे। इसके बावजूद उनका रिटेन होना मुश्किल है, क्योंकि टीम ट्रिस्टन स्टब्स पर दांव लगा सकती है। इसी वजह से मेगा ऑक्शन में मैकगर्क के लिए दिल्ली कैपिटल्स आरटीएम कार्ड का इस्तेमाल कर सकती है।

1. खलील अहमद

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद को दिल्ली कैपिटल्स मजबूरी में रिलीज कर सकती है। दिल्ली के पास भारतीय खिलाड़ियों के रूप में रिटेन के अच्छे विकल्प हैं, इसका नुकसान खलील को रिलीज होकर उठाना पड़ सकता है। उन्होंने आईपीएल 2024 में काफी शानदार गेंदबाजी की थी और 14 मैच में 17 विकेट झटके थे। इसी वजह से खलील अगर रिलीज होते हैं तो दिल्ली की टीम उनके लिए मेगा ऑक्शन में आरटीएम कार्ड का इस्तेमाल कर सकती है।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
App download animated image Get the free App now