IPL 2025: खलील अहमद और रुतुराज गायकवाड़ ने सही में की बॉल टैम्परिंग? सामने आया CSK फैंस का नया नैरेटिव, गेंदबाज ने आखिर जेब से क्या निकाला?

Neeraj
खलील अहमद पर लगा गंभीर आरोप (photo credit- iplt20.com)
खलील अहमद पर लगा गंभीर आरोप (photo credit- iplt20.com)

Khaleel Ahmed accused of ball tampering: चेन्नई सुपर किंग्स ने बीती रात आईपीएल 2025 के अपने पहले मैच में मुंबई इंडियंस को काफी आसानी से हराया। इस मैच में खलील अहमद ने CSK के लिए बेहतरीन गेंदबाजी की और पावरप्ले में ही दो बड़े विकेट निकालकर MI को बैकफुट पर भेज दिया। खलील ने पारी के पहले ओवर में ही रोहित शर्मा का विकेट लेकर MI को बहुत बड़ा झटका दिया था। अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसके साथ खलील और CSK के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ पर गेंद से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया जा रहा है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।

Ad

पारी का पहली बार फेंकने के लिए तैयार खलील अहमद जब अपने रनअप पर गए तो उन्होंने अपनी जेब से कुछ निकाला। इसी दौरान कप्तान रुतुराज भी उनके पास थे। रुतुराज ने खलील को गेंद थमाई और खलील ने अपनी बाईं जेब से कुछ निकालकर रुतुराज के हाथ में दिया। वापस आते समय रुतुराज ने उस चीज को अपनी जेब में रख लिया। इस दौरान यह साफ नहीं हो सका खलील ने अपनी जेब से क्या निकाला। जहां अन्य सभी टीमों के फैंस गेंद से छेड़छाड़ करने का आरोप लगा रहे हैं तो वही सीएसके के फैंस इसके बचाव के लिए कई तर्क भी दे रहे हैं।

सीएसके फैंस का कहना है कि खलील ने जो चीज रुतुराज को दी थी वह उनकी अंगूठी थी। इसके साथ ही सीएसके फैंस यह भी कह रहे हैं की नई गेंद से छेड़छाड़ करने का फायदा भला किसको मिलेगा? अब यहां सबसे बड़ी बात यह है कि कोई भी क्रिकेटर मैच खेलते समय मैदान पर अंगूठी पहनकर नहीं आता है। ऐसा कभी भी नहीं देखने को मिला होगा कि कभी कोई क्रिकेटर अंगूठी पहनकर गेंदबाजी करने पहुंच गया हो। फिंगर प्रोटेक्टर को लेकर भी एक तर्क दिया जा सकता है, लेकिन ये थ्योरी भी कुछ सही नहीं बैठ रही है। अगर वो चीज फिंगर प्रोटेक्टर थी तो उसे खलील आराम से अपनी जेब में रखकर गेंदबाजी कर रहे थे। उसे रुतुराज को देने की क्या जरूरत थी? सवाल कई हैं, लेकिन शायद उनके जवाब किसी के पास नहीं हैं।

Quick Links

Edited by Neeraj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications