किरोन पोलार्ड ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर के बारे में कही बड़ी बात, बाद में ट्वीट किया डिलीट

Nitesh
किरोन पोलार्ड का परफॉर्मेंस काफी खराब रहा
किरोन पोलार्ड का परफॉर्मेंस काफी खराब रहा

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के दिग्गज ऑलराउंडर खिलाड़ी किरोन पोलार्ड (Kieron Pollard) ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी। हालांकि इस आलोचना के बाद उन्होंने अपना ट्वीट डिलीट भी कर दिया।

किरोन पोलार्ड ने ट्वीट करके कहा था कि इससे शायद आकाश चोपड़ा की फैन फॉलोइंग बढ़ जाएगी। लेकिन उन्होंने इसके बाद अपने इस ट्वीट को डिलीट भी कर दिया। उन्होंने लिखा "उम्मीद है कि इससे आपका फैन बेस और फॉलोअर्स बढ़ जाएंगे। जारी रखिए।"

हालांकि पोलार्ड के इस ट्वीट का कारण अभी तक सामने नहीं आया है। माना ये जा रहा है कि आकाश चोपड़ा ने कुछ दिनों पहले आईपीएल 2022 में पोलार्ड के परफॉर्मेंस को लेकर उनकी आलोचना की थी और इसी वजह से शायद वो नाराज थे।

आकाश चोपड़ा ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर कहा था "मुझे लगता है कि हमने किरोन पोलार्ड का अंत देख लिया है। मुंबई इंडियंस की टीम अगले साल के ऑक्शन से पहले उन्हें रिलीज कर सकती है।"

किरोन पोलार्ड का परफॉर्मेंस आईपीएल 2022 में काफी खराब रहा था

आपको बता दें कि आईपीएल 2022 में किरोन पोलार्ड ने बल्ले और गेंद दोनों से ही निराशाजनक प्रदर्शन किया। उन्होंने 11 मुकाबलों में 14.40 की औसत और 107.46 के स्ट्राइक रेट से महज 144 रन बनाये। पोलार्ड बीते सीजन केवल 6 चौके और 9 छक्के ही लगा पाए। वहीं गेंद के साथ 8.92 की इकॉनमी से रन खर्च करते हुए चार विकेट लिए। इन आंकड़ों को देखकर पता चलता है कि पोलार्ड रन बनाने के लिए कितना जूझते नजर आए। कई मैचों में वो टीम के लिए गेम फिनिश नहीं कर पाए। खराब प्रदर्शन के कारण उन्हें आखिरी कुछ मैचों में प्लेइंग इलेवन से ड्रॉप भी कर दिया गया था।

देखने वाली बात होगी कि मुंबई इंडियंस की टीम अगले साल के ऑक्शन से पहले किन-किन प्लेयर्स को रिटेन करती है।

Quick Links