IPL 2025 से पहले KKR को लगा बड़ा झटका, तूफानी गेंदबाज हुआ सीजन से बाहर; रिप्लेसमेंट की हुई घोषणा

2024 IPL Final - Kolkata Knight Riders v Sunrisers Hyderabad - Source: Getty
2024 IPL Final - Kolkata Knight Riders v Sunrisers Hyderabad - Source: Getty

Umran Malik Ruled out of IPL 2025: आईपीएल के 18वें सीजन को शुरू होने में अब सिर्फ 6 दिन बाकी बचे हैं। सभी टीमें अपनी-अपनी तैयारियों में जुटी हुई हैं। इसी बीच सीजन के आगाज से पहले डिफेंडिंग चैंपियन केकेआर को एक तगड़ा झटका लगा है। दरअसल, तेज गेंदबाज उमरान मलिक चोटिल होने के चलते IPL 2025 से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह बाएं हाथ के गेंदबाज चेतन सकारिया को टीम में जगह मिली है।

Ad

उमरान मलिक IPL 2025 से हुए बाहर

बता दें कि केकेआर ने उमरान मलिक को IPL 2025 के लिए हुए मेगा ऑक्शन में 75 लाख रूपये में खरीदकर अपनी टीम का हिस्सा बनाया था। इससे पहले वो लगातार चार सीजन तक सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के सदस्य थे। लेकिन पिछले दो सीजन से उनका प्रदर्शन काफी खराब रहा था, इसी वजह से फ्रेंचाइजी ने मलिक को मेगा ऑक्शन से पहले रिलीज कर दिया था।

ऐसी उम्मीद थी कि शायद मलिक IPL 2025 के जरिए एक बार फिर से अपनी लय हासिल कर पाएंगे, लेकिन अब वो चोटिल होने के चलते इसमें हिस्सा नहीं ले पाएंगे। हालांकि, वो किस चोट के चलते बाहर हुए हैं, इसके बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

चेतन सकारिया ने ली उमरान मलिक की जगह

केकेआर ने 25 वर्षीय मलिक के रिप्लेसमेंट की घोषणा कर दी है। फ्रेंचाइजी ने चेतन सकारिया को टीम में शामिल कर लिया है। 27 वर्षीय इस तेज गेंदबाज को डिफेंडिंग चैंपियन ने 75 लाख रूपये में साइन किया है। सकारिया IPL 2024 में भी केकेआर की टीम का हिस्सा थे, लेकिन उन्हें सीजन के दौरान एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिलता था। मेगा ऑक्शन से पहले फ्रेंचाइजी ने सकारिया को रिलीज कर दिया था। ऑक्शन में उन्हें कोई भी खरीदार नहीं मिला था। लेकिन अब सकारिया रिप्लेसमेंट के तौर पर एक बार फिर से केकेआर की टीम के साथ जुड़ गए हैं।

सकारिया ने अब तक आईपीएल के तीन सीजन खेले हैं, जिसमें उन्होंने 19 मैचों के दौरान 20 विकेट हासिल किए हैं। इसके अलावा सकारिया ने भारतीय टीम के लिए एक वनडे और दो टी20 भी खेले हैं, जिसमें वो कुल 3 विकेट ले पाए हैं।

Quick Links

Edited by Neeraj Patel
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications