मैच | केकेआर | आरसीबी | टाई | कोई नतीजा नहीं |
25 | 15 | 10 | 0 | 0 |
साल | विजेता टीम | कितने अंतर से जीत हासिल की | जगह |
2008 | कोलकाता नाइट राइडर्स | 140 रन | बेंगलुरु |
2008 | कोलकाता नाइट राइडर्स | 5 रन | कोलकाता |
2009 | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | 5 विकेट | डरबन |
2009 | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | 6 विकेट | सेंचूरियन |
2010 | कोलकाता नाइट राइडर्स | 7 विकेट | कोलकाता |
2010 | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | 7 विकेट | बेंगलुरु |
2011 | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | 9 विकेट | कोलकाता |
2011 | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | 4 विकेट | बेंगलुरु |
2012 | कोलकाता नाइट राइडर्स | 42 रन | बेंगलुरु |
2012 | कोलकाता नाइट राइडर्स | 47 रन | कोलकाता |
2012 (चैंपियंस लीग) | कोलकाता नाइट राइडर्स | 9 विकेट | बेंगलुरु |
2013 | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | 8 विकेट | बेंगलुरु |
2013 | कोलकाता नाइट राइडर्स | 5 विकेट | रांची |
2014 | कोलकाता नाइट राइडर्स | 2 रन | शारजाह |
2014 | कोलकाता नाइट राइडर्स | 30 रन | कोलकाता |
2015 | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | 3 विकेट | कोलकाता |
2015 | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | 7 विकेट | बेंगलुरु |
2016 | कोलकाता नाइट राइडर्स | 5 विकेट | बेंगलुरु |
2016 | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | 9 विकेट | कोलकाता |
2017 | कोलकाता नाइट राइडर्स | 82 रन | कोलकाता |
2017 | कोलकाता नाइट राइडर्स | 6 विकेट | बेंगलुरु |
2018 | कोलकाता नाइट राइडर्स | 4 विकेट | कोलकाता |
2018 | कोलकाता नाइट राइडर्स | 6 विकेट | बेंगलुरु |
2019 | कोलकाता नाइट राइडर्स | 5 विकेट | बेंगलुरु |
2019 | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | 10 रन | कोलकाता |
IPL का 13वां सीजन 29 मार्च से खेला जाएगा। दुनिया भर में फैंस IPL के इस सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और काफी उत्सुक हैं। आइए KKR vs RCB Head to Head आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।
KKR बनाम RCB के बीच IPL इतिहास का पहला मुकाबला खेला गया था। तभी से इन दोनों टीमों के बीच एक कड़ी प्रतिस्पर्धा शुरु हो गई थी। ये वही मैच है जिसमें ब्रेंडन मैक्कलम ने नाबाद 158 रनों की तूफानी पारी खेली थी और केकेआर ने आरसीबी को 140 रनों के बड़े अंतर से करारी शिकस्त दी थी। हरा दिया था।
उस दिन के बाद इन दोनों टीमों के बीच एक कड़ी प्रतिस्पर्धा शुरु हो गई और अब तक kkr vs rcb head to head कुल 25 मुकाबले खेले गए हैं। ये सभी 25 मुकाबले काफी रोमांचक रहे हैं। अगर आप एक कड़े आईपीएल मैच का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो KKR बनाम RCB के बीच मुकाबले से अच्छा कुछ और हो ही नहीं सकता है। जब भी ये दोनों टीमें आपस में टकराती हैं तो मैदान में काफी जबरदस्त मुकाबला देखने को मिलता है। केकेआर के पूर्व कप्तान गौतम गंभीर और आरसीबी के वर्तमान कप्तान विराट कोहली के बीच मैदान में हुई लड़ाई सबको याद होगी। इससे पता चलता है कि दोनों टीमें एक दूसरे के खिलाफ किस तरह से मैदान में उतरती हैं।
अभी तक खेले गए कुल 25 मुकाबलों में से 15 बार केकेआर की टीम ने जीत हासिल की है, वहीं आरसीबी की टीम को भी 10 मैचों में जीत मिली है। आखिरी बार जब IPL 2019 के सीजन में इन दोनों टीमों के बीच टक्कर हुई थी तो रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने कोलकाता में खेले गए मुकाबले में केकेआर को 10 रन से मात दी थी।
कोलकाता नाइट राइडर्स का आईपाएल में प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। केकेआर ने आईपीएल में 2 बार खिताब पर कब्जा किया है। दोनों ही बार गौतम गंभीर टीम के कप्तान थे। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की अगर बात करें तो विराट कोहली की अगुवाई वाली इस टीम को अभी भी आईपीएल ट्रॉफी का इंतजार है। वो फाइनल तक जरुर पहुंचे हैं लेकिन खिताब कभी नहीं जीत पाए हैं। आरसीबी के फैंस को हर सीजन टीम से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद रहती है लेकिन टीम का प्रदर्शन अभी तक उतना अच्छा नहीं रहा है।
आरसीबी के कप्तान विराट कोहली हैं जो कि भारतीय टीम के भी कप्तान हैं। वहीं केकेआर की कप्तानी दिनेश कार्तिक कर रहे हैं, जिनके नेतृत्व में टीम ने अभी तक अच्छा प्रदर्शन किया है।