कुलदीप यादव ने महेंद्र सिंह धोनी को लेकर दिया बड़ा बयान

 धोनी-कुलदीप
धोनी-कुलदीप

कुलदीप यादव ने महेंद्र सिंह धोनी की कमी खलने की बात कही है। कुलदीप यादव ने कहा कि पिच को भांपने में उन्हें महेंद्र सिंह धोनी ने खासी मदद की। इसके अलावा कुलदीप यादव ने यह भी कहा कि महेंद्र सिंह धोनी पहले ही समझ जाते थे कि बल्लेबाज शॉट कहाँ लगाएगा इसलिए उस हिसाब से फील्डिंग लगाते थे।

Espncricinfo के एक कार्यक्रम में पूर्व भारतीय खिलाड़ी दीपदास गुप्ता के साथ बातचीत करते हुए कुलदीप यादव ने कहा कि शुरुआती दौर में मुझे पिच का अंदाजा नहीं होता था। महेंद्र सिंह धोनी बताते थे कि कहाँ गेंद डालनी है और बल्लेबाज कौन सा शॉट लगाएगा तथा फील्ड कहाँ और किस हिसाब से सेट करनी है। महेंद्र सिंह धोनी से सीखने का दावा करने वाले कुलदीप यादव ने कहा कि वे विकेट के पीछे होते थे तब मेरे अन्दर विश्वास का संचार होता था।

यह भी पढ़ें; वसीम जाफर ने भारत का श्रेष्ठ सफेद बॉल बल्लेबाज चुना

कुलदीप यादव ने एबी डीविलियर्स को बताया शानदार खिलाड़ी

भारतीय चायनामैन गेंदबाज ने दक्षिण अफ़्रीकी खिलाड़ी एबी डीविलियर्स को एक अलग स्तर का खिलाड़ी बताते हुए बेहतरीन करार दिया। उन्होंने कहा कि डीविलियर्स के खेलने का अंदाज बिलकुल अलग है। स्टीव स्मिथ को उन्होंने मुश्किल बल्लेबाज बताया। यादव ने कहा कि बैकफुट पर स्मिथ के खेलने का अंदाज गेंदबाजी में परेशानी पैदा करता है।

गौरतलब है कि कुलदीप यादव ने टेस्ट जीवन की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ धर्मशाला के मैदान पर की थी। उस मुकाबले में उन्होंने डेविड वॉर्नर को अपना पहला शिकार बनाया था। उन्हें चार विकेट हासिल हुए थे। उस मैच में भारतीय टीम के कोच अनिल कुंबले थे जिन्होंने कुलदीप यादव की हौसला अफजाई की थी।

 धोनी-कुलदीप
धोनी-कुलदीप

कुलदीप यादव ने अपनी स्पिन गेंदबाजी से कम समय में अच्छा नाम बनाया है। वर्ल्ड क्रिकेट में उन्हें मौजूदा समय का बेस्ट चायनामैन कहना सही होगा। भारतीय टीमकी जीत में चार चाँद लगाने के लिए उनका योगदान भी ख़ासा अहम माना जाता है। फ़िलहाल अन्य खिलाड़ियों की तरह कुलदीप यादव को भी क्रिकेट की बहाली का इंतजार है।

Quick Links