कुमार कार्तिकेय की मां ने 9 साल लंबे इंतजार को याद करते हुए दिया बड़ा बयान

कुमार कार्तिकेय ने आईपीएल के अपने पहले ही मैच में काफी प्रभावित किया था
कुमार कार्तिकेय ने आईपीएल के अपने पहले ही मैच में काफी प्रभावित किया था

कुमार कार्तिकेय (Kumar Kartikeya) को आईपीएल 2022 (IPL 2022) के बीच सत्र में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) में इंजरी रिप्‍लेसमेंट के रूप में शामिल किया गया था। मगर तब से उनका करियर ग्राफ ऊपर की तरफ गया है।

Ad

24 साल के कार्तिकेय की खोज मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी के स्‍काउट ने की और आईपीएल 2022 में उन्‍हें टीम के सपोर्ट गेंदबाज के रूप में जोड़ा गया। इस महीने की शुरूआत में कार्तिकेय 9 साल बाद अपने घर लौटे।

कार्तिकेय की मां सुनीता सिंह ने मुंबई इंडियंस डॉट कॉम की सीरीज कल के सितारे में अपने बेटे के आगमन को याद किया। सुनीता सिंह ने कहा, 'मेरा बेटा 9 साल के लंबे अंतराल के बाद घर लौटा। मुझे अपने बेटे के सफल और खुश होकर लौटने का इतना लंबा इंतजार करना पड़ा। इतने सालों तक सभी समझौते करने के बाद मैं भगवान से प्रार्थना करती थी कि उसकी यात्रा को पहचाने और उसे सफल होने का आशीर्वाद दे ताकि मैं अपने बेटे से दोबारा जुड़ सकूं। यह उसकी जिंदगी और यात्रा है, यह बलिदान हमें करने की जरूरत थी।'

अपने पहले आईपीएल मैच में कार्तिकेय ने दूसरी गेंद पर विकेट लिया और केवल एक बाउंड्री देते हुए 19 रन देकर एक विकेट लिया। उन्‍होंने मैच और मुंबई इंडियंस में बहुत जल्‍द अपना प्रभाव छोड़ा।

घर से दूर कार्तिकेय ने कई मुश्किलों का सामना किया और संजय भारद्वाज के रूप में उन्‍हें कोच व मेंटर मिला, जो उनका करियर पटरी पर लेकर आए। यह कहानी कार्तिकेय के पिता जैसी है, जो उनके पिता दोहराते थे जब वो छोटे थे।

कार्तिकेय के पिता श्‍याम नाथ सिंह ने कहानी याद करके कहा, 'वहां दो रास्‍ते थे। एक सही और एक गलत। गलत रास्‍ता आसान था और दूसरा रास्‍ता चुनौतियों व कठिनाइयों से भरा था। मगर उससे आपकी यात्रा सफल होनी थी।'

रणजी ट्रॉफी में चयन होने के बाद कार्तिकेय ने अपने पिता को फोन करके बताया। श्‍याम नाथ सिंह अपनी भावनाओं को काबू नहीं कर सके और घर में फूट-फूटकर रोने लगे। वो जानते थे कि बेटा अपने सपने का पीछा कर रहा है। 2021-22 रणजी सीजन में कार्तिकेय ने 32 विकेट लिए। मध्‍यप्रदेश को पहली बार रणजी चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications