क्वेना मफाका ने सिर्फ एक विकेट लेकर बनाया जबरदस्त रिकॉर्ड, मुंबई इंडियंस के लिए किया अनोखा कारनामा

क्वेना मफाका को आईपीएल में मिली पहली सफलता (Photo Credit - IPLT20)
क्वेना मफाका को आईपीएल में मिली पहली सफलता (Photo Credit - IPLT20)

साउथ अफ्रीका (South Africa Cricket Team) के अंडर-19 क्रिकेटर क्वेना मफाका (Kwena Maphaka) के लिए आईपीएल (IPL) के पहले दो मैच अच्छे नहीं रहे। उनकी जमकर पिटाई हुई और वो विकेट भी नहीं ले पाए। हालांकि अपने तीसरे मैच में जरुर उन्होंने विकेट निकाला और आईपीएल में अपना खाता खोला। इसके साथ ही क्वेना मफाका ने एक बेहतरीन रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। अब वो मुंबई इंडियंस की तरफ से सबसे कम उम्र में विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं।

क्वेना मफाका ने अंडर-19 वर्ल्ड कप में जबरदस्त प्रदर्शन किया था और इसी वजह से मुंबई इंडियंस ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया। हालांकि पहले दो मैच उनके लिए काफी खराब रहे और काफी ज्यादा रन उन्होंने दे दिए। इसके बाद राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ तीसरे मैच में मफाका ने अपने 2 ओवरों के स्पेल में 23 रन देकर 1 विकेट लिया। उन्होंने यशस्वी जायसवाल के रूप में अपना पहला आईपीएल विकेट लिया।

क्वेना मफाका ने मुंबई इंडियंस के लिए बनाया बड़ा रिकॉर्ड

इस तरह से क्वेना मफाका मुंबई इंडियंस की तरफ से विकेट लेने वाले सबसे युवा गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने 17 साल 359 दिन की उम्र में एमआई के लिए विकेट लिया। वहीं दूसरे नंबर पर डेवाल्ड ब्रेविस हैं जिन्होंने 18 साल 345 दिन की उम्र में मुंबई इंडियंस के लिए विकेट निकाला था। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर दिग्गज बॉलर जसप्रीत बुमराह हैं। उन्होंने 19 साल 119 दिन की उम्र में मुंबई इंडियंस के लिए पहला विकेट लिया था।

आपको बता दें कि आईपीएल 2024 का 14वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्सके बीच खेला गया। मुंबई की टीम इस सीजन पहली बार अपने होम ग्राउंड में खेलने के लिए उतरी थी लेकिन उन्हें यहां पर भी निराश होना पड़ा। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को एकतरफा 6 विकेट से हरा दिया।

Quick Links

App download animated image Get the free App now