लसिथ मलिंगा को MI की अहम टीम में मिली बड़ी जिम्मेदारी, दिग्गज खिलाड़ी को बनाया गया हेड कोच

2019 IPL Final - Mumbai v Chennai
2019 IPL Final - Mumbai v Chennai

श्रीलंका (Sri lanka Cricket Team) के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा (Lasith Malinga) की एक बार फिर मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की फ्रेंचाइजी में वापसी हो गई है। लसिथ मलिंगा को साउथ अफ्रीका टी20 लीग में एमआई केपटाउन ने अपना गेंदबाजी कोच नियुक्त किया है। इसके अलावा पूर्व क्रिकेटर रॉबिन पीटरसन को फ्रेंचाइजी ने हेड कोच बनाया है।

Ad

लसिथ मलिंगा की अगर बात करें तो वो आईपीएल में कई सालों तक मुंबई इंडियंस के लिए खेले और उनकी सफलता में उनका योगदान रहा। मलिंगा ने मुंबई इंडियंस के लिए कुल 139 मैच खेले, जिसमें 7.12 की इकॉनमी रेट से 195 विकेट हासिल किए थे। इनमें से 170 विकेट आईपीएल में आए थे। मलिंगा ने मुंबई इंडियंस के साथ पांच बार ट्रॉफी पर कब्ज़ा जमाया है। इस दौरान चार आईपीएल (2013, 2015, 2017, 2019) और 2011 में चैंपियंस लीग टी20 का खिताब शामिल है।

पिछले महीने ही लसिथ मलिंगा को आईपीएल में मुंबई इंडियंस ने अपना गेंदबाजी कोच नियुक्त किया था। उन्हें शेन बॉन्ड की जगह गेंदबाजी कोच बनाया गया था। 2021 में संन्यास लेने के बाद, आईपीएल 2022 में मलिंगा राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाजी कोच बने थे। इस पद पर उन्होंने दो सीजन तक काम किया और अब वो एक बार फिर मुंबई इंडियंस टीम में नजर आएंगे।

रॉबिन पीटरसन बने एमआई केपटाउन के हेड कोच

वहीं मुंबई इंडियंस की एक और फ्रेंचाइजी एमआई केपटाउन ने भी लसिथ मलिंगा को अपना गेंदबाजी कोच नियुक्त किया है। इसके अलावा उन्होंने रॉबिन पीटरसन को नया हेड कोच बनाया है। हाशिम अमला टीम के बैटिंग कोच बने रहेंगे।

आपको बता दें कि लसिथ मलिंगा मेजर लीग क्रिकेट के पहले सीजन में एमआई न्युयॉर्क के हेड कोच और बॉलिंग कोच थे और उनकी अगुवाई में टीम ने टाइटल अपने नाम किया था। यही वजह है कि अब उन्हें साउथ अफ्रीका टी20 लीग में भी जिम्मेदारी दी गई है।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications