IPL 2024 में दिखेगा लसिथ मलिंगा का जलवा, मुंबई इंडियंस के साथ आएंगे नजर 

2019 IPL Final - Mumbai v Chennai
2019 IPL Final - Mumbai v Chennai

आईपीएल 2024 (IPL 2024) में श्रीलंका के पूर्व दिग्गज गेंदबाज लसिथ मलिंगा (Lasith Malinga) एक बार फिर मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के साथ दिखाई देंगे। इस लीग में कई सालों तक मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले मलिंगा अगले सीजन मुंबई इंडियंस की टीम में तेज गेंदबाजी कोच की भूमिका निभाएंगे। मलिंगा न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज शेन बॉन्ड (Shane Bond) की जगह लेंगे, जो पिछले 9 सीजन से फ्रेंचाइजी के साथ बतौर तेज गेंदबाजी कोच जुड़े हुए थे।

Ad

मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाजी कोच बनेंगे लसिथ मलिंगा

2021 में संन्यास लेने के बाद, आईपीएल 2022 में मलिंगा राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाजी कोच बने थे। इस पद पर उन्होंने दो सीजन तक काम किया। आपको बता दें कि मुंबई के सपोर्ट स्टाफ में यह लसिथ मलिंगा का दूसरा कार्यकाल होगा। इससे पहले आईपीएल 2018 में भी मलिंगा ने मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी मेंटर के रूप में काम किया था। हालांकि, एक साल बाद आईपीएल 2019 में मलिंगा ने जसप्रीत बुमराह के साथ गेंदबाजी कर्तव्यों को साझा करने के लिए मैदान पर वापसी की थी। उस सीजन में मलिंगा और बुमराह की जोड़ी ने मुंबई को चौथा आईपीएल खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई थी।

मलिंगा ने मुंबई इंडियंस के साथ पांच बार ट्रॉफी पर कब्ज़ा जमाया है। इस दौरान चार आईपीएल (2013, 2015, 2017, 2019) और 2011 में चैंपियंस लीग टी20 का खिताब शामिल है। मलिंगा ने मुंबई इंडियंस के लिए कुल 139 मैच खेले, जिसमें 7.12 की इकॉनमी रेट से 195 विकेट हासिल किए थे। इनमें से 170 विकेट आईपीएल में आए थे। मलिंगा आईपीएल में संयुक्त रूप से छठे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। अब मलिंगा एक बार से अपनी पूर्व फ्रेंचाइजी के साथ जुड़ने को तैयार हैं।

न्यूजीलैंड के पूर्व दिग्गज शेन बॉन्ड की बात करें तो वह 2015 में मुंबई इंडियंस में शामिल हुए थे। बॉन्ड ने कप्तान रोहित शर्मा और 2017 से 2022 तक मुख्य कोच के रूप में काम करने वाले श्रीलंकाई दिग्गज महेला जयवर्धने के साथ महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। शेन बॉन्ड के कार्यकाल में मुंबई ने 4 बार आईपीएल खिताब अपने नाम किया।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications