ODI World Cup के सभी प्रमुख आंकड़ों पर एक नजर, कई चौंकाने वाले रिकॉर्ड दर्ज

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 ट्रॉफी के साथ सभी 10 टीमों के कप्तान (Photo Courtesy : BCCI)
आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 ट्रॉफी के साथ सभी 10 टीमों के कप्तान (Photo Courtesy : BCCI)

आईसीसी मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 (ICC Men's Cricket World Cup 2023) का आयोजन भारत में होना है और इस बार यह टूर्नामेंट 5 अक्टूबर से 19 नवंबर के बीच खेला जाना है। वनडे के सबसे बड़े महाकुंभ में इस बार 10 टीमें शिरकत कर रही हैं, जिनमें से 8 ने सीधे क्वालीफाई किया और बाकी 2 ने क्वालीफ़ायर के माध्यम से जगह बनाई है। अब तक वर्ल्ड कप के 12 संस्करण आयोजित हो चुके हैं और अब बारी 13वें की है। 1975 में वर्ल्ड कप की शुरुआत हुई थी और पिछला संस्करण 2019 में हुआ था।

पहली बार भारत वर्ल्ड कप की मेजबानी अकेले कर रहा है, इससे पहले 2011 में भी उन्होंने ऐसा किया था लेकिन तब सह-मेजबान बांग्लादेश और श्रीलंका थे। ऐसे में भारत में क्रिकेट की लोकप्रिय को देखते हुए, एक धमाकेदार टूर्नामेंट की आस लगाई जा रही है।

वर्ल्ड कप इतिहास पर नजर डालें, तो कई बेहतरीन खिलाड़ियों ने शिरकत की और इसमें कुछ जबरदस्त रिकॉर्ड भी बने। ऐसे में हम आपको वर्ल्ड कप से जुड़े कुछ खास आंकड़ों के बारे में बताने जा रहे हैं।

मेंस वनडे वर्ल्ड कप के आंकड़ों पर एक नजर

सबसे ज्यादा रन - सचिन तेंदुलकर (2278) - भारत

सबसे ज्यादा शतक - सचिन तेंदुलकर और रोहित शर्मा (6) - भारत

सबसे तेज शतक : केविन ओ'ब्रायन (50 गेंद बनाम इंग्लैंड, 2011) - आयरलैंड

सबसे बड़ा टोटल : ऑस्ट्रेलिया (417/6 बनाम अफगानिस्तान, 2015)

सबसे छोटा टोटल - कनाडा (36 बनाम श्रीलंका, 2003)

सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर - मार्टिन गप्टिल (237* बनाम ज़िम्बाब्वे, 2015)

सबसे बड़ी साझेदारी - क्रिस गेल और मार्लोन सैमुएल्स (372 बनाम ज़िम्बाब्वे, 2015)

सबसे ज्यादा छक्के - क्रिस गेल (49) - वेस्टइंडीज

सबसे ज्यादा चौके - सचिन तेंदुलकर (241) - भारत

एक संस्करण में सबसे ज्यादा रन - सचिन तेंदुलकर (673, वर्ल्ड कप 2023) - भारत

एक संस्करण में सबसे ज्यादा शतक - रोहित शर्मा (5) - भारत

एक पारी में बल्लेबाज द्वारा सर्वाधिक छक्के - इयोन मोर्गन (17 बनाम अफगानिस्तान, 2019) - इंग्लैंड

सबसे ज्यादा विकेट - ग्लेन मैक्ग्रा (71) - ऑस्ट्रेलिया

पारी में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़े - ग्लेन मैक्ग्रा (7/15 बनाम नामीबिया, 2003) - ऑस्ट्रेलिया

सबसे ज्यादा बार पारी में पांच विकेट - मिचेल स्टार्क (3) - ऑस्ट्रेलिया

एक संस्करण में सबसे ज्यादा विकेट - मिचेल स्टार्क (27, वर्ल्ड कप 2019) - ऑस्ट्रेलिया

Quick Links

App download animated image Get the free App now