WPL चैंपियन मुंबई इंडियंस ने कप्तान समेत कई प्रमुख खिलाड़ियों को किया रिटेन, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को किया रिलीज 

WPL 2023 - Delhi Capitals v Mumbai Indians
WPL 2023 - Delhi Capitals v Mumbai Indians

हाल ही में WPL में शामिल सभी टीमों ने अपने द्वारा रिलीज और रिटेन की गई महिला खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की। उद्धघाटन सीजन में चैंपियन बनने वाली मुंबई इंडियंस ने भी अपने महिला स्क्वाड (Mumbai Indians Women Team) में कुछ फेरबदल किये और 13 खिलाड़ियों को रिटेन एवं 4 खिलाड़ियों को रिलीज किया। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में टीम का प्रदर्शन काफी जबरदस्त रहा था और उन्होंने पहले लीग स्टेज में दूसरा स्थान हासिल किया था, इसके बाद फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर खिताबी जीत दर्ज की थी।

गुरुवार को मुंबई इंडियंस ने एक रिलीज के माध्यम से अपने द्वारा रिटेन और रिलीज की गई खिलाड़ियों के नामों का खुलासा किया। टीम ने कप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ-साथ अपनी प्रमुख विदेशी खिलाड़ी हेली मैथ्यूज, एमेलिया केर, नताली सीवर, इसी वोंग और क्लो ट्रायन को भी रिटेन किया।

भारतीय खिलाड़ियों में यास्तिका भाटिया, पूजा वस्त्राकर, साइका इशाक, अमनजोत कौर, जिन्तिमनी कलिता, हुमैरा काज़ी और प्रियंका बाला को भी अपने साथ बनाये रखा।

रिलीज की गई खिलाड़ियों में सबसे अहम नाम ऑस्ट्रेलिया की हीदर ग्राहम का है। उनके साथ-साथ धारा गुज्जर, नीलम बिष्ट और सोनम यादव की भी टीम से विदाई हो गई है।

WPL 2024 से पहले मुंबई इंडियंस के स्क्वाड में अब पांच स्लॉट खाली हैं, जिसमें एक स्लॉट विदेशी खिलाड़ी का भी है। उनके पास इन स्लॉट्स को भरने के लिए 2.1 करोड़ रुपये की धनराशि शेष है, जो अन्य चार फ्रेंचाइजी की तुलना में सबसे कम है।

अगले सीजन से पहले ऑक्शन कब होगा, इसकी अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है लेकिन अब जल्द ही इसका ऐलान हो सकता है। मुंबई इंडियंस का प्रयास कुछ और अच्छी प्रतिभाओं को अपने साथ जोड़कर स्क्वाड को अतिरिक्त मजबूती देने का होगा।

मुंबई इंडियंस के द्वारा रिटेन और रिलीज की गईं खिलाड़ियों की लिस्ट

रिटेन खिलाड़ी: अमनजोत कौर, एमेलिया केर*, क्लो ट्रायन*, हरमनप्रीत कौर, हेली मैथ्यूज*, हुमैरा काजी, इसी वोंग*, जिन्तिमनी कलिता, नताली सीवर*, पूजा वस्त्राकर, प्रियंका बाला, साइका इशाक, यास्तिका भाटिया

रिलीज खिलाड़ी: धारा गुज्जर, हीदर ग्राहम*, नीलम बिष्ट, सोनम यादव

नोट : * विदेशी खिलाड़ियों को प्रदर्शित करता है।

Quick Links

App download animated image Get the free App now