भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए सभी Asia Cup फाइनल मुकाबलों के नतीजों की लिस्ट 

भारत और श्रीलंका एशिया कप 2023 के फाइनल में आमने-सामने होंगे
भारत और श्रीलंका एशिया कप 2023 के फाइनल में आमने-सामने होंगे

एशिया कप (Asia Cup) 2023 का रोमांच अंतिम मुकाबले के करीब पहुँच गया। इस बार भारत, श्रीलंका, पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और नेपाल ने टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था। अफगानिस्तान और नेपाल का सफर ग्रुप स्टेज में ही खत्म हो गया, जबकि बांग्लादेश हौर पाकिस्तान को सुपर 4 राउंड से बाहर होना पड़ा। सुपर 4 राउंड के बाद अंक तालिका के टॉप 2 में भारत और श्रीलंका (IND vs SL) ने जगह बनाई, जिनके बीच 17 सितम्बर को कोलंबो में फाइनल खेला जाना है।

सुपर 4 राउंड में भारत ने श्रीलंका को 41 रनों से मात दी थी। उस मुकाबले में श्रीलंकाई टीम ने भारतीय टीम को बहुत बड़ा स्कोर नहीं बनाने दिया और गेंदबाजों ने काफी अच्छी गेंदबाजी की थी। हालाँकि, श्रीलंकाई टीम जीत नहीं दर्ज कर पाई थी लेकिन उन्होंने संकेत दे दिया था कि उन्हें हल्के में नहीं आँका जा सकता है।

टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले ज्यादातर फैंस को उम्मीद थी कि भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल मुकाबला खेला जायेगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। भारत ने सुपर 4 राउंड पाकिस्तान और श्रीलंका को मात दी थी, जबकि श्रीलंका ने बांग्लादेश और पाकिस्तान को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

भारत और श्रीलंका के बीच एशिया कप का इतिहास काफी पुराना है और ये दोनों टीमों टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे सफल हैं। भारत ने सात बार और श्रीलंका ने छह बार ख़िताब पर कब्ज़ा जमाया है। वहीं इन दोनों टीमों के बीच अब तक एशिया कप के सात फाइनल खेले गए हैं, जिसमें चार भारत ने और तीन श्रीलंका ने जीते हैं। आज इनके बीच टूर्नामेंट के इतिहास का आठवीं बार फाइनल होगा। इन दोनों के बीच आखिरी बार एशिया कप का फाइनल 2010 में हुआ था।

इस आर्टिकल में हम इन दोनों टीमों के बीच खेले गए सभी एशिया कप फाइनल के नतीजों की जानकारी देने जा रहे हैं।

आइये नजर डालते हैं भारत-श्रीलंका के बीच खेले गए एशिया कप फाइनल मुकाबलों के नतीजों पर :

1988 - भारत 6 विकेट से जीता

1991 - भारत 7 विकेट से जीता

1995 - भारत 8 विकेट से जीता

1997 - श्रीलंका 8 विकेट से जीता

2004 - श्रीलंका 25 रन से जीता

2008 - श्रीलंका 100 रन से जीता

2010 - भारत 81 रन से जीता

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications