Allow Notifications
इंडियन प्रीमियर लीग में बड़े शॉट लगाना और ख़ासकर छक्के मारने की अहमियत काफ़ी ज़्यादा है। छक्के की वजह से दर्शकों में उत्साह हद से ज़्यादा बढ़ जाता है। लंबे शॉट की वजह से टीम का रन रेट बढ़ जाता है। पिछले एक दशक से ज़्यादा वक़्त में हमने आईपीएल में शानदार छक्के देखने को मिले हैं। कुछ शॉट काफ़ी दमदार होते हैं तो कुछ में बेहद सही टाइमिंग के साथ लगाए गए हैं। कुछ छक्के विकेटकीपर के ऊपर से लगाए जाते हैं, जो बेहद रोमांचित करते हैं। आमतौर पर एक आईपीएल सीज़न में 600 छक्के लगते हैं। कई छक्के बड़े आसानी से लगाए जाते हैं, तो कई ऐसे शॉट हैं जो 100 मीटर के पार चले जाते हैं।
लंबे छक्के लगाने में सिर्फ़ ताक़त ही नहीं, बेहतर तकनीक की भी ज़रूरत पड़ती है। छक्कों की दूरी रडार गन या हॉक आई तकनीक के ज़रिए नापी जाती है। लंबे छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों को आईपीएल में सम्मानित भी किया जाता है। क्रिस गेल ने आईपीएल में सबसे ज़्यादा छक्के लगाए हैं। दूसरे नंबर पर सुरेश रैना हैं। अगर हम सबसे लंबे छक्कों की बात करें कई अन्य खिलाड़ी हैं जो गेल से काफ़ी आगे हैं। सबसे लंबा छक्के लगाने का रिकॉर्ड एल्बी मॉर्केल के नाम है जिन्होंने 125 मीटर लंबा छक्का लगाया है। इस लिस्ट में प्रवीण कुमार का नाम भी शामिल है जो एक गेंदबाज़ हैं।
यहां हम दूरी के हिसाब से आईपीएल इतिहास के 10 सबसे बड़े छक्कों के बारे में आंकड़े पेश कर रहे हैं:
रैंक | सीजन | खिलाड़ी | टीम | दूरी (मीटर में) |
1 | 2008 | एल्बी मोर्केल | चेन्नई सुपर किंग्स | 125 |
2 | 2011 | प्रवीण कुमार | पंजाब किंग्स | 124 |
3 | 2011 | एडम गिलक्रिस्ट | पंजाब किंग्स | 122 |
4 | 2010 | रॉबिन उथप्पा | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | 120 |
5 | 2013 | क्रिस गेल | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | 119 |
6 | 2009 | युवराज सिंह | पंजाब किंग्स | 119 |
7 | 2008 | रॉस टेलर | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | 119 |
8 | 2017 | गौतम गंभीर | कोलकाता नाइट राइडर्स | 117 |
9 | 2016 | बेन कटिंग | सनराइजर्स हैदराबाद | 117 |
10 | 2009 | एमएस धोनी | चेन्नई सुपर किंग्स | 115 |
Be the first one to comment on this post
Go to your
Browser"s Setting's page
Tap on
Site Settings/Site Permissions
Tap on
Notifications
Tap on
the Block list and find sportskeeda.com
Tap on
sportskeeda.com and tap on Allow
Allow Notifications
Notifications you have enabled
Teams
Series