आईपीएल इतिहास में सबसे लंबे छक्के

Last Modified Mar 21, 2024 17:54 IST

इंडियन प्रीमियर लीग में बड़े शॉट लगाना और ख़ासकर छक्के मारने की अहमियत काफ़ी ज़्यादा है। छक्के की वजह से दर्शकों में उत्साह हद से ज़्यादा बढ़ जाता है। लंबे शॉट की वजह से टीम का रन रेट बढ़ जाता है। पिछले एक दशक से ज़्यादा वक़्त में हमने आईपीएल में शानदार छक्के देखने को मिले हैं। कुछ शॉट काफ़ी दमदार होते हैं तो कुछ में बेहद सही टाइमिंग के साथ लगाए गए हैं। कुछ छक्के विकेटकीपर के ऊपर से लगाए जाते हैं, जो बेहद रोमांचित करते हैं। आमतौर पर एक आईपीएल सीज़न में 600 छक्के लगते हैं। कई छक्के बड़े आसानी से लगाए जाते हैं, तो कई ऐसे शॉट हैं जो 100 मीटर के पार चले जाते हैं।

लंबे छक्के लगाने में सिर्फ़ ताक़त ही नहीं, बेहतर तकनीक की भी ज़रूरत पड़ती है। छक्कों की दूरी रडार गन या हॉक आई तकनीक के ज़रिए नापी जाती है। लंबे छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों को आईपीएल में सम्मानित भी किया जाता है। क्रिस गेल ने आईपीएल में सबसे ज़्यादा छक्के लगाए हैं। अगर हम सबसे लंबे छक्कों की बात करें तो कई अन्य खिलाड़ी हैं जो गेल से काफ़ी आगे हैं। सबसे लंबा छक्के लगाने का रिकॉर्ड एल्बी मॉर्केल के नाम है जिन्होंने 125 मीटर लंबा छक्का लगाया है। इस लिस्ट में प्रवीण कुमार का नाम भी शामिल है जो एक गेंदबाज़ थे।


यहां हम दूरी के हिसाब से आईपीएल इतिहास के 10 सबसे बड़े छक्कों के बारे में आंकड़े पेश कर रहे हैं:

रैंकसीजनखिलाड़ीटीमदूरी (मीटर में)
12008एल्बी मोर्केलचेन्नई सुपर किंग्स125
22011प्रवीण कुमारपंजाब किंग्स124
32011एडम गिलक्रिस्टपंजाब किंग्स122
42010रॉबिन उथप्पारॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर120
52013क्रिस गेलरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर119
62009युवराज सिंहपंजाब किंग्स119
72008रॉस टेलररॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर119
82017गौतम गंभीरकोलकाता नाइट राइडर्स117
92016बेन कटिंगसनराइजर्स हैदराबाद117
102009एमएस धोनीचेन्नई सुपर किंग्स115