IPL 2024: लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच हुआ बड़ा ट्रेड, प्रमुख खिलाड़ियों की अदला-बदली 

LSG और RR ने आपस में खिलाड़ी के बदले खिलाड़ी को ट्रेड किया
LSG और RR ने आपस में खिलाड़ी के बदले खिलाड़ी को ट्रेड किया

IPL 2024 से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच दो प्रमुख खिलाड़ियों का ट्रेड हुआ, जिसमें लखनऊ ने अपने प्रमुख तेज गेंदबाज आवेश खान (Avesh Khan) के बदले राजस्थान के देवदत्त पडीक्कल (Devdutt Padikkal) को अपने साथ जोड़ा है। ईएसपीएन क्रिकइंफो के मुताबिक, दोनों फ्रेंचाइजी के बीच पहले ही इस ट्रेड की सहमति हो चुकी है और इस सप्ताह बीसीसीआई आधिकारिक पुष्टि कर सकती है।

Ad

आवेश खान को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 2022 वाले सीजन के पहले हुए ऑक्शन में 10 करोड़ की बड़ी रकम में खरीदा था और वह पिछले दो सीजन से जुड़े फ्रेंचाइजी के साथ जुड़े हुए थे। वहीं, देवदत्त पडीक्कल को राजस्थान ने 7 करोड़ 75 लाख में खरीदा था और पिछले सीजन रिटेन भी किया था। हालाँकि, अब अगले संस्करण से पहले इन दोनों ही खिलाड़ियों की टीम अब बदल जाएगी।

इन दोनों ही खिलाड़ियों का पिछले सीजन औसत प्रदर्शन रहा था, जो शायद इनके ट्रेड की वजह भी बना। तेज गेंदबाज आवेश ने पिछले सीजन LSG के लिए 9 मुकाबलों में सिर्फ 8 विकेट ही चटकाए थे और उनकी इकोनॉमी 9.75 की रही थी। वहीं बाएं हाथ के बल्लेबाज देवदत्त ने 11 मुकाबलों में 26.10 की औसत से सिर्फ 261 रन बनाये थे। उनके बल्ले से सिर्फ दो अर्धशतकीय पारियां ही आई थीं।

आवेश खान के लिए राजस्थान रॉयल्स आईपीएल करियर की चौथी फ्रेंचाइजी होगी। वह अब तक रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा रह चुके हैं। दूसरी तरफ पडीक्कल के लिए लखनऊ तीसरी फ्रेंचाइजी होगी। इससे पहले वह रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल चुके हैं।

2024 सीजन से पहले यह अब तक केवल दूसरा ट्रेड है, इससे पहले सुपर जायंट्स ने इस महीने की शुरुआत में मुंबई इंडियंस के साथ रोमारियो शेफर्ड का ट्रेड किया था। आईपीएल ने फ्रेंचाइजियों को अपनी रिटेंशन लिस्ट की घोषणा करने के लिए 26 नवंबर की समय सीमा तय की है। 2024 सीजन के लिए खिलाड़ियों का ऑक्शन 19 दिसंबर को दुबई में होगा।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications