रोहित शर्मा को IPL 2025 मेगा ऑक्शन में मिलेंगे 50 करोड़! आया बड़ा अपडेट

Neeraj
Rajasthan Royals v Mumbai Indians - Source: Getty
रोहित शर्मा बल्लेबाजी करते हुए (PC: Getty Images)

Rohit Sharma IPL 2025 Mega Auction Prize: आईपीएल के 18वें सीजन से पहले मेगा ऑक्शन का आयोजन होना है, जिसकी तारीख की घोषणा अभी बीसीसीआई ने नहीं की है। लेकिन इसके दिसंबर महीने में होने की उम्मीद है। ऑक्शन से पहले कई टीमों के बड़े खिलाड़ी भी अपनी पुरानी फ्रेंचाइजी को अलविदा कह सकते हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि रोहित शर्मा भी मुंबई इंडियंस का साथ छोड़ देंगे और IPL 2025 के मेगा ऑक्शन में बिकने के लिए आएंगे।

IPL ऑक्शन के पुराने रिकॉर्ड तोड़ेंगे रोहित शर्मा!

रोहित शर्मा जैसा खिलाड़ी अगर ऑक्शन में आता है, तो शायद ही ऐसी कोई फ्रेंचाइजी होगी, जो उन्हें खरीदकर अपने स्क्वाड का हिस्सा नहीं बनाना चाहेगी। कई टीमें पहले से ही उन्हें ऑक्शन में खरीदने की तैयारी करके बैठी हुई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स ने रोहित शर्मा को खरीदने के लिए अपनी पर्स मनी में पहले से 50-50 करोड़ रूपये बचा रखे हैं।

IPL 2024 में रोहित से छीनी गई थी कप्तानी

आईपीएल 2024 से पहले मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को कप्तानी पद से हटा दिया था और हार्दिक पांड्या को कप्तानी सौंपी थी। हालांकि, उनके नेतृत्व में टीम का प्रदर्शन काफी शर्मनाक रहा था। मुंबई इंडियंस लीग स्टेज खत्म होने से पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी और अंक तालिका में सबसे आखिरी पायदान पर रही थी।

मुंबई के फैंस भी हार्दिक को कप्तानी सौंपे जाने से नाखुश थे और अटकलें लगनी शुरू हो गई थीं कि रोहित अगले सीजन में किसी दूसरी फ्रेंचाइजी के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। हालांकि, फ्रेंचाइजी के साथ रोहित काफी लम्बे समय से जुड़े हुए हैं, ऐसे में पूरी उम्मीद है कि एमआई उन्हें इतनी आसानी से जाने नहीं देगी।

दिल्ली कैपिटल्स की टीम अब तक एक बार भी आईपीएल की ट्रॉफी नहीं जीत पाई है, ऐसे में अगर फ्रेंचाइजी मेगा ऑक्शन में रोहित को खरीदने में सफल हो जाती है, तो वे हिटमैन को अपना कप्तान भी नियुक्त कर सकते हैं। रोहित की ही कप्तानी में मुंबई ने अपने पांचों टाइटल जीते हैं। दूसरी तरफ, लखनऊ सुपर जायंट्स भी ऑक्शन में रोहित के आने के इंतजार कर रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि केएल राहुल आगामी सीजन से पहले लखनऊ का साथ छोड़ देंगे। ऐसे में इस फ्रेंचाइजी को भी एक अनुभवी कप्तान की जरूरत पड़ेगी। रोहित से अच्छा विकल्प फ्रेंचाइजी के लिए दूसरा और कौन हो सकता है।

Quick Links

Edited by Neeraj
App download animated image Get the free App now