IPL मेगा ऑक्शन से पहले LSG के खिलाड़ी ने मचाया गदर, दोहरा शतक लगाते हुए की छक्कों की बरसात 

Photo Credit: Ayush badoni and Lucknow super giants instagram
Photo Credit: Ayush badoni and Lucknow super giants instagram

Ayush Badoni double century: रणजी ट्रॉफी के मौजूदा सत्र के पांचवें दौर में कई बल्लेबाजों ने दोहरा शतक जमाया। इसमें अब युवा बल्लेबाज आयुष बदोनी का नाम भी शामिल हो गया है, जो आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से खेलते हैं। इस प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट में आयुष दिल्ली की कप्तानी कर रहे हैं। झारखंड के खिलाफ हुए मुकाबले में 22 वर्षीय आयुष ने अपनी काबिलियत का जबरदस्त नमूना पेश किया।

Ad

आयुष बदोनी ने रणजी ट्रॉफी में जड़ा पहला दोहरा शतक

रणजी ट्रॉफी के एलीट ग्रुप डी में दिल्ली का सामना झारखंड से हुआ। चार दिवसीय यह मुकाबला ड्रा रहा। दोनों ही टीमों ने एक-एक बार बल्लेबाजी की। पहले खेलते हुए झारखंड की टीम ने दो दिनों तक बल्लेबाजी की और अपने सभी विकेट खोकर 382 रन बनाए थे। इसके बाद जवाबी पारी में दिल्ली की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। 98 के स्कोर तक टीम के चार प्रमुख बल्लेबाज आउट होकर पवेलियन लौट गए थे।

इसके बाद कप्तान आयुष ने मोर्चा संभाला। उन्होंने झारखंड के गेंदबाजों को जमकर धोया। उन्होंने 216 गेंदों में नाबाद 205 रन बनाए, जिसमें 16 चौके और 10 छक्के शामिल रहे। उनकी पारी की मदद से दिल्ली ने 7 विकेट खोकर 388 रन बनाकर पारी घोषित कर दी थी। इस मैच का नतीजा नहीं निकल पाया।

Ad

इससे पहले आयुष ने चंडीगढ़ के खिलाफ खेले मैच में भी ठीक ठाक प्रदर्शन किया था। उन्होंने 50 रन बनाने के साथ 4 विकेट भी अपने नाम किए थे। हालांकि, इस मैच में दिल्ली को 9 विकेट से शिकस्त झेलनी पड़ी थी।

रणजी ट्रॉफी के इस सत्र में दिल्ली का प्रदर्शन अब तक खराब रहा है। टीम ने पांच मुकाबले खेले हैं, जिसमें उसे सिर्फ एक में जीत मिली है। इस दौरान दिल्ली को एक मैच में हार का सामना करना पड़ा है, जबकि तीन मैच ड्रा हुए हैं।

IPL 2025 में LSG के लिए धमाल मचाएंगे आयुष बदोनी

आयुष बदोनी को लखनऊ सुपर जायंट्स ने आईपीएल के आगामी सीजन के लिए अपने साथ बरकरार रखा है। फ्रेंचाइजी ने उन्हें 4 करोड़ में रिटेन किया है। उनके अलावा LSG ने निकोलस पूरन, रवि बिश्नोई, मयंक यादव और मोहसिन खान को भी रिटेन किया है।

Quick Links

Edited by Neeraj Patel
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications