LSG IPL 2025 Full Schedule: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 18वें सीजन का पूरा शेड्यूल बीते रविवार को ही घोषित किया गया है। सीजन की शुरुआत चैंपियंस ट्रॉफी समाप्त होने के लगभग 12 दिन के बाद 22 मार्च से होगी। सीजन के पहले मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियंस कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का आमना-सामना होगा। लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) आगामी सीजन में अपना पहला मैच 24 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलने वाली है। यह अवे मुकाबला होगा। लखनऊ को अपना पहला होम मैच खेलने के लिए अप्रैल का इंतजार करना होगा। 1 अप्रैल को उनका पहला होम मैच होगा जो पंजाब किंग्स के खिलाफ होना है। पिछले सीजन भी लखनऊ ने अपना पहला घरेलू मैच पंजाब के खिलाफ ही खेला था।
लखनऊ को पिछली बार भी RCB के खिलाफ एक ही मैच मिला था और इस बार भी इस टीम के खिलाफ उनका एक ही मैच होना है। इसके साथ ही चेन्नई सुपर किंग्स के साथ भी उनकी भिड़ंत केवल एक बार होगी। हालांकि, मुंबई इंडियंस से उनके दो मैच होंगे। पिछली बार RCB के खिलाफ अवे मुकाबला खेलने वाली लखनऊ इस बार RCB को अपने घर में होस्ट करेगी। अपने घर में लखनऊ सात मैच खेलने वाली है और 18 मई को उनका आखिरी होम मैच होगा।
LSG का IPL 2025 का पूरा शेड्यूल
24 मार्च: दिल्ली कैपिटल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, विशाखापत्तनम
27 मार्च: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, हैदराबाद
1 अप्रैल: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम पंजाब किंग्स, लखनऊ
4 अप्रैल: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस, लखनऊ
6 अप्रैल: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, कोलकाता
12 अप्रैल: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटन्स, लखनऊ
14 अप्रैल: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, लखनऊ
19 अप्रैल: राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, जयपुर
22 अप्रैल: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, लखनऊ
27 अप्रैल: मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, मुंबई
4 मई: पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, धर्मशाला
9 मई: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, लखनऊ
14 मई: गुजरात टाइटंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, अहमदाबाद
18 मई: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, लखनऊ