महेंद्र सिंह धोनी को फैंस मैदान पर देखने के लिए लंबे समय से इंतजार कर रहे है। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान औऱ चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान धोनी की फैन फॉलोइंग काफी लंबी है और अब जब काफी समय बाद धोनी आईपीएल 2020 से मैदान में वापसी कर रहे हैं तो उनके फैंस की खुशी देखते ही बन रही है। फैंस का उनके लिए प्यार देखते ही बन रहा है। इसी कड़ी में माही की एक 75 वर्षीय फैन ने कुछ ऐसा किया जो जमकर वायरल हो रही हैं।75 साल की महिला ने सिर पर लिखवाया धोनीये 75 साल की महिला महेंद्र सिंह धोनी की बड़ी फैन हैं। इन्होंने अपनी हेयरस्टाइल तक चेंज करवा ली है। इतना ही नहीं, इन्होंने अपने हेयरस्टाइल के सहारे सिर पर एक तरफ धोनी तो एक तरफ थाला लिखवाया है। View this post on Instagram This is what we mean when we say this man’s fanbase is peerless! Sharing a photo sent in by a 75 year old die hard fan of our Captain Cool. 💛🦁 • • #WhistlePodu #Yellove #Dhoni #Thala @chennaiipl A post shared by WhistlePoduArmy® CSK Fan Club (@cskfansofficial) on Mar 6, 2020 at 7:47pm PSTजमकर वायरल हो रही तस्वीरधोनी की इस सुपरफैन की तस्वीर जमकर वायरल हो रही है। लोग लगातार इस फोटो पर कमेंट कर रहे हैं और कह रहे हैं कि महेंद्र सिंह धोनी के फैंस की यह स्पिरिट है। इस हेयरकट की भी एक सेपरेट फैन बेस है।ये भी पढ़ें: IPL 2020: क्रिस वोक्स ने आईपीएल से अपना नाम वापस लियालंबे समय से मैदान से दूर हैं धोनीमहेंद्र सिंह धोनी लंबे समय से मैदान से दूर चल रहे हैं। आईसीसी वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड से मिली हार के बाद धोनी ने कोई मैच नहीं खेला है। धोनी ने अपना आखिरी वनडे 9 जुलाई 2019 को खेला था। जिसके बाद से लगातार उनके सन्यास की भी अटकलें लगाई जा रही थीं।आईपीएल से पहले लेंगे ब्रेकबताया जा रहा है कि धोनी टीम के साथी खिलाड़ियों के साथ 19 मार्च तक ट्रेनिंग करेंगे जिसके बाद वो पहले मैच से पहले ब्रेक लेंगे। बता दें, आईपीएल का पहला मुकाबला 29 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स और गत चैंपियन मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा।