किरोन पोलार्ड ने जबरदस्त ऑलराउंड प्रदर्शन कर MI को दिलाई जीत, निकोलस पूरन ने भी खेली ताबड़तोड़ पारी

किरोन पोलार्ड और निकोलस पूरन (Photo - MI)
किरोन पोलार्ड और निकोलस पूरन (Photo - MI)

मेजर लीग क्रिकेट (MLC 2023) के 13वें मुकाबले में एमआई न्युयॉर्क ने वॉशिंगटन फ्रीडम को 8 विकेट से हरा दिया। पहले बैटिंग करते हुए वॉशिंगटन फ्रीडम ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 160 रन बनाए। जवाब में एमआई न्युयॉर्क ने इस टार्गेट को 15.3 ओवर में ही सिर्फ 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया। निकोलस पूरन को उनकी धुआंधार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इस जीत के साथ एमआई ने अपने प्लेऑफ में जाने की संभावना बरकरार रखी है।

Ad

एमआई के कप्तान किरोन पोलार्ड ने टॉस जीता और गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बैटिंग करने उतरी वॉशिंगटन फ्रीडम 57 रन तक 3 विकेट गंवाकर दबाव में आ गई। इसके बाद ग्लेन फिलिप्स और कप्तान मोइसिस हेनरिक्स ने पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों ने चौथे विकेट के लिए 77 रनों की साझेदारी की। ग्लेन फिलिप्स ने 35 गेंद पर 2 चौके और 3 छक्के की मदद से 47 रन बनाए। वहीं कप्तान मोइसिस हेनरिक्स ने 30 गेंद पर 2 चौके की मदद से 32 रनों की पारी खेली और टीम को एक चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया। किरोन पोलार्ड ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट लिए।

निकोलस पूरन ने 33 गेंद पर नाबाद 62 रन बनाए

टार्गेट का पीछा करने उतरी एमआई न्युयॉर्क की शुरूआत काफी जबरदस्त रही। शयान जहांगीर और मोनांक पटेल की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 7 ओवरों में 67 रनों की साझेदारी की। इस दौरान जहांगीर ने 21 गेंद पर 29 और मोनांक ने 29 गेंद पर ताबड़तोड़ 44 रन बनाए। इसके बाद निकोलस पूरन और किरोन पोलार्ड ने अविजित साझेदारी कर टीम को आसानी से जीत दिला दी। निकोलस पूरन ने 33 गेंद पर 4 चौके और 6 छक्के की मदद से नाबाद 62 रन बनाए। जबकि कप्तान किरोन पोलार्ड ने 10 गेंद पर नाबाद 21 रन बनाए और टीम की जीत में अहम योगदान दिया।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications