मालती चाहर ने अपनी क्यूट तस्वीरों में दिखाया बचपना, फैंस ने कमेंट बॉक्स में लगाई धोनी के नाम की झड़ी

 मालती चाहर
मालती चाहर की तस्वीर (photo credit: instagram/maltichahar)

Malti Chahar instagram post: भारतीय क्रिकेटर दीपक चाहर जहां अपने खेल की वजह से मैदान पर छाए रहते हैं, वहीं उनकी बहन मालती चाहर सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरती के चलते सुर्खियां बटोरती रहती हैं। फैंस भी उनको देखना काफी पंसद करते हैं। मालती चाहर की सोशल मीडिया फैन फॉलोइंग भी काफी जबरदस्त है। उनके सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर करीब वन मिलियन फॉलोअर्स हैं। मालती चाहर एक सुपर मॉडल हैं। मालती बहुत ही खूबसूरत और स्टाइलिश हैं और हर ट्रेंड को बखूबी फॉलो करती हैं।

Ad

मालती चाहर सुंदरता के साथ- साथ फैशन सेंस के मामले में भी बॉलीवुड एक्ट्रेस को कड़ी टक्कर देती हैं। मालती को 2018 में कोलकाता नाइटराइडर्स के मैच के दौरान स्पॉट किया गया था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर मिस्ट्री गर्ल के रूप में उनकी ही चर्चा हो रही थी। हालांकि, बाद में पता चला कि ये मिस्ट्री गर्ल कोई और नहीं, बल्कि दीपक की बहन मालती हैं। हाल ही में मालती चाहर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है, जिस पर अधिकतर कमेंट महेंद्र सिंह धोनी को लेकर देखने को मिले हैं।

मालती चहर ने शेयर की इंस्टाग्राम पोस्ट

मालती चाहर ने रविवार दोपहर अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर एक पोस्ट शेयर की है। जिसमें उन्होंने अपनी क्यूट सी दो तस्वीरें शेयर की है, मालती इन तस्वीरों में बेहद प्यारी लग रही हैं। वहीं उन्होंने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि What brings out the kid in you। फैंस मालती की इन तस्वीरों पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। वहीं मालती के इस पोस्ट पर अधिकतर कमेंट महेंद्र सिंह धोनी से जुड़े देखने को मिले।

Ad

बता दें कि मालती चाहर महेंद्र सिंह धोनी की बहुत बड़ी फैन हैं, यह बात वह अपने कई इंटरव्यू में भी बता चुकी हैं।

कई वेब सीरीज में कर चुकी हैं काम

मालती चाहर कई वेब सीरीज और शॉर्ट फिल्मों में काम कर चुकी हैं। बता दें कि मालती ने 2017 में आई मैनिक्योर फिल्म से अपना डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने फिल्म जीनियस और हुश में काम किया है। मालती अक्सर अपने भाई दीपक चाहर की तस्वीरें भी शेयर करती रहती हैं।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications