अनुराग ठाकुर की खेल मंत्रालय से हुई छुट्टी, नए शख्स को मिली जिम्मेदारी; जानें इनसे जुड़ी खास बातें

मनसुख मंडाविया बने नए खेल मंत्री (Photo: PTI and One India)
मनसुख मंडाविया बने नए खेल मंत्री (Photo: PTI and One India)

Mansukh Mandaviya New Sports Minister of India: लोक सभा चुनाव 2024 में इस बार फिर से केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है। बीजेपी ने गठबंधन के माध्यम से अपनी सरकार बनाई। 9 जून को नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली। वहीं, मोदी 3.0 कैबिनेट का भी विस्तार हुआ। नरेंद्र मोदी के नए मंत्रिमंडल में डॉ. मनसुख एल. मंडाविया को भारत के खेल एवं युवा मामलों का मंत्री नियुक्त किया गया। उन्होंने मंत्रिमंडल में अनुराग ठाकुर की जगह ली है। मंडाविया गुजरात के पोरबंदर संसदीय क्षेत्र से जीतकर संसद पहुंचे थे। पिछली सरकार में मंडाविया कैबिनेट मंत्री थे और उन्हें स्वास्थ्य परिवार कल्याण, रसायन और उर्वरक विभाग मिला था।

Ad

इसके अलावा रक्षा निखिल खडसे को खेल राज्य मंत्री नियुक्त किया गया, जिन्होंने महाराष्ट्र के रावेर निर्वाचन क्षेत्र से दो लाख से अधिक मतों के अंतर से जीत हासिल करते हुए लगातार दूसरी बार अपनी लोकसभा सीट बरकरार रखी।

बता दें कि अनुराग ठाकुर के कार्यकाल में ही आगामी ओलंपिक खेलों के लिए तैयारियां लगभग पूरी हो गई थीं। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि नए खेल मंत्री के नेतृत्व में इसे और कैसे मजबूत किया जाता है।

कौन हैं डॉ. मनसुख एल. मंडाविया?

मनसुख मंडाविया का जन्म 1 जून 1972 को गुजरात के भावनगर के गांव हनोल में हुआ था। वह एक मध्यमवर्गीय किसान परिवार में जन्मे और अपने 4 भाईयों में सबसे छोटे हैं। उन्होंने अपनी प्राथमिक शिक्षा अपने गांव से ही हासिल की थी और हाई स्कूल सोनगढ़ से पास किया। इसके बाद उन्होंने भावनगर विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में मास्टर डिग्री प्राप्त की है और तीन साल पहले गुजरात इंस्टीट्यूट ऑफ डेवलपमेंट रिसर्च से उन्होंने इसी विषय में पीएचडी पूरी की है।

मनसुख अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्य और एबीवीपी गुजरात इकाई के राज्य कार्यकारी समिति के सदस्य भी रह चुके हैं। 2002 में मंडाविया गुजरात में विधान सभा के सबसे कम उम्र के सदस्य बने। 2010 में वे गुजरात एग्रो इंडस्ट्रीज कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष बनाए गए। 38 साल की छोटी उम्र में मनसुख मंडाविया गुजरात से राज्यसभा सांसद के रूप में चुने गए। वहीं, मंडाविया 2016 में पहली बार राजयमंत्री बने थे।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications