मुंबई इंडियंस ने किया नए कोच का ऐलान, साउथ अफ्रीका के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज को दी जिम्मेदारी

Nitesh
England & South Africa Net Sessions
मार्क बाउचर अब मुंबई इंडियंस के नए हेड कोच होंगे

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने आईपीएल (IPL) के आगामी सीजन से पहले अपने नए कोच का ऐलान कर दिया है। उन्होंने साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज मार्क बाउचर को अपना हेड कोच नियुक्त किया है। बाउचर अभी तक साउथ अफ्रीका टीम के कोच थे लेकिन टी20 वर्ल्ड कप के बाद वो अपने पद से इस्तीफा दे देंगे।

Ad

मार्क बाउचर की अगर बात करें तो उनके पास कोचिंग का काफी एक्सपीरियंस है। अपने संन्यास के बाद वो साउथ अफ्रीका की डोमेस्टिक टीम टाइटंस के कोच बने और उन्हें पांच बार टाइटल जिताया। साल 2019 में क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने बाउचर को हेड कोच नियुक्त किया था। उनकी कोचिंग में साउथ अफ्रीका टीम का प्रदर्शन भी अच्छा रहा। टीम ने बाउचर की कोचिंग में 11 टेस्ट, 12 वनडे और 23 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले जीते।

मुंबई इंडियंस खेल जगत की सबसे बेहतरीन टीमों में से एक है - मार्क बाउचर

बाउचर ने मुंबई इंडियंस का कोच बनाए जाने के बाद बड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा 'मुंबई इंडियंस का हेड कोच बनना मेरे लिए काफी सम्मान की बात है। मुंबई इंडियंस ने जितनी सफलता और उपलब्धियां हासिल की हैं उसकी वजह से वो वर्ल्ड स्पोर्ट के सबसे सफल फ्रेंचाइजी में से एक हैं। मैं टीम में मिलने वाली चुनौतियों की तरफ देख रहा हूं। ये एक बेहतरीन टीम है जिसमें कई सारे बेहतरीन प्लेयर और जबरदस्त लीडरशिप ग्रुप है। मैं इस बेहतरीन यूनिट में अपना योगदान देने की पूरी कोशिश करूंगा।'

आपको बता दें कि मुंबई इंडियंस के हेड कोच अभी तक महेला जयवर्धने थे लेकिन अब उन्हें फ्रेंचाइजी का ग्लोबल हेड परफॉर्मेंस नियुक्त कर दिया गया है। वहीं टीम के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट ऑपरेशंस जहीर खान को भी नई जिम्मेदारी दी गई है। अब वो ग्लोबल हेड ऑफ क्रिकेट डेवलपमेंट के पोस्ट पर काम करेंगे। दरअसल मुंबई इंडियंस ने साउथ अफ्रीका की लीग में भी एक टीम खरीदा है और इसी वजह से उन्होंने अपने कोचिंग स्टाफ में ये बदलाव किए हैं।

Quick Links

Edited by Nitesh
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications