IPL 2024 : रोहित शर्मा क्या छोड़ेंगे मुंबई इंडियंस का साथ? मार्क बाउचर की तरफ से मिला ये जवाब

रोहित शर्मा को लेकर आई बड़ी प्रतिक्रिया (Photo Credit - BCCI)
रोहित शर्मा को लेकर आई बड़ी प्रतिक्रिया (Photo Credit - BCCI)

Rohit Sharma Leaving Mumbai Indians Update : आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस का सफर समाप्त होने के बाद यही कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस टीम का साथ छोड़ देंगे। जबसे उनको कप्तानी से हटाया गया है, तबसे ही इस बात को लेकर काफी संभावना जताई जा रही है। वहीं इस बारे में जब मुंबई इंडियंस के हेड कोच मार्क बाउचर से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि रोहित शर्मा के फ्यूचर को लेकर कोई बात नहीं हुई है।

रोहित शर्मा ने 2013 में मुंबई इंडियंस की कमान संभाली थी और टीम को उसके बाद 5 बार चैंपियन बनाया। हालांकि आईपीएल 2024 से पहले उन्हें कप्तानी से हटाकर हार्दिक पांड्या को कप्तान बना दिया गया। इसी वजह से रोहित शर्मा की फ्रेंचाइजी से मनमुटाव की भी खबरें आईं। ऐसे में कयास लगाए जा सकते हैं कि कप्तानी जाने के बाद रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस का साथ छोड़ सकते हैं और किसी दूसरी टीम में जा सकते हैं। कुछ दिनों पहले उन्हें केकेआर कैंप में देखा गया था, इसके बाद फैंस ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी कि कहीं रोहित शर्मा केकेआर टीम तो नहीं ज्वॉइन करने वाले हैं।

रोहित शर्मा के फ्यूचर को लेकर कोई बात नहीं हुई है - मार्क बाउचर

आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस के आखिरी लीग मैच के बाद मार्क बाउचर से रोहित शर्मा को लेकर सवाल किया गया। इसके जवाब में उन्होंने कहा,

रोहित शर्मा के फ्यूचर को लेकर कोई भी बातचीत नहीं हुई है। मैंने उनसे पिछली रात बात की थी ताकि सीजन का थोड़ा रिव्यू कर सकूं। मैंने रोहित शर्मा से पूछा कि अब आगे क्या? इसके जवाब में उन्होंने मुझसे बस इतना ही कहा 'वर्ल्ड कप।' ये परफेक्ट जवाब था। मुझे रोहित शर्मा के फ्यूचर के बारे में बस इतना ही जानने की जरुरत है। अगले सीजन बड़ा ऑक्शन है। किसी को कुछ नहीं पता कि क्या होगा।

आपको बता दें कि मुंबई इंडियंस को अपने आखिरी लीग मैच में भी हार का सामना करना पड़ा। लखनऊ सुपर जायंट्स ने उन्हें 18 रनों से हरा दिया। टीम प्वॉइंट्स टेबल में सबसे आखिरी पायदान पर रही। मुंबई इंडियंस प्वॉइंट्स टेबल में इस सीजन सबसे आखिरी पायदान पर रही।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
App download animated image Get the free App now