IND vs AUS: ग्लेन मैक्सवेल ने किया महेंद्र सिंह धोनी का बचाव 

Enter caption

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में महेंद्र सिंह धोनी की धीमे स्ट्राइक रेट के कारण आलोचना हो रही है, लेकिन ग्लेन मैक्सवेल उनका बचाव करने के लिए आगे आए हैं। बता दें कि इस मैच में धोनी 37 गेंदों में महज़ 29 रन ही बना सके। वहीं मैक्सवेल का मानना है कि उस धीमी पिच पर पूर्व भारतीय कप्तान धोनी इतना ही कर सकते थे।

इस मैच में भारतीय टीम की शुरुआत बेहद धीमी रही। इसके बाद नियमित अंतराल पर टीम के बल्लेबाज अपना विकेट खोकर पवेलियन लौटते रहे। ऐसे में अपना विकेट बचाकर धोनी भारतीय टीम को संकट से उबारने की कोशिश कर रहे थे। हालांकि ऐसा करते समय उनका स्ट्राइक रेट बेहद कम रहा जिसकी वजह से आलोचकों ने उन्हें निशाने पर ले लिया।

मैक्सवेल ने धोनी का बचाव करते हुए कहा ‘यह (धीमी रन गति) शायद उचित ही था। इस पिच पर गेंद सीधे बल्ले पर नहीं आ रही थी। जिस तरह का विकेट था, इस पर किसी भी बल्लेबाज के लिए रन बनाना बहुत मुश्किल था और वो भी जब दूसरे छोर पर चहल जैसा खिलाड़ी हो , जो हिट करने में माहिर नहीं हो। ’यह ऐसी पिच थी जिसमें गेंद बल्ले से बेहद नीचे रह रही थी और धोनी महज़ एक ही छक्का लगा सके। मैक्सवेल ने आगे कहा ‘महेंद्र सिंह धोनी निश्चित रूप से एक विश्व स्तरीय फिनिशर हैं।'

उन्होंने साथ में ये भी कहा कि धोनी ने अंतिम ओवर में एक छक्का जमाया और मुझे लगता है कि इससे साफ दिखता है कि वहां कितनी मुश्किल हो रही थी। उन्होंने धोनी पर लगाम लगाए रखने के लिए अपने गेंदबाजों की भी तारीफ भी की। उन्होंने अपने गेंदबाजों की प्रशंसा करते हुए कहा कि अगर आप धोनी को अंतिम ओवर तक बाउंड्री नहीं लगाने देते हैं तो यह बहुत बड़ी बात है। वहीं मैच की बात करें तो भारतीय टीम निर्धारित 20 ओवर में 126 रन ही बना सकी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने यह मैच अंतिम गेंद पर 3 विकेट से जीत लिया।

Hindi Cricket News, सभी मैच के क्रिकेट स्कोर, लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज स्पोर्टसकीड़ा पर पाएं

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
App download animated image Get the free App now