MI की स्टार ऑलराउंडर का ICC अवॉर्ड में जलवा, पिछले साल टी20 फॉर्मेट में मचाया था धमाल

Photo Credit: Meliekerrr Instagram
Photo Credit: Meliekerrr Instagram

ICC Women's T20I Cricketer of the Year Announced: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी द्वारा शनिवार को आईसीसी वूमेंस T20I क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड जीतने वाली प्लेयर के नाम की घोषणा की गई। इस बार ये अवॉर्ड न्यूजीलैंड की स्टार ऑलराउंडर अमेलिया केर जीतने में कामयाब रही हैं। बता दें कि केर ने पिछले साल न्यूजीलैंड को अपना पहला टी20 वर्ल्ड कप टाइटल जीतने में महत्वपूर्ण रोल अदा किया था। 24 वर्षीय केर यह पुरस्कार जीतने वाली न्यूजीलैंड की दूसरी खिलाड़ी बन गई हैं। इससे पहले वर्ल्ड कप जीतने वाली उनकी साथी सूजी बेट्स ने 2016 में यह अवॉर्ड जीता था।

Ad

MI की प्लेयर ने जीता बड़ा अवॉर्ड

केर ने पिछले साल टी20 फॉर्मेट में बल्ले और गेंद के साथ बेहतरीन प्रदर्शन किया था। उन्होंने अहम मुकाबलों में अपनी उपयोगिता साबित की। टी20 वर्ल्ड कप 2024 के नॉकआउट मैचों में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी। वेस्टइंडीज के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में उन्होंने 14 रन देकर 2 विकेट हासिल किए थे। इसमें खतरनाक बल्लेबाज डिएंड्रा डॉटिन का विकेट भी शामिल था।

Ad

गौरतलब हो कि टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अमेलिया केर सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में टॉप रही थीं। उन्होंने 6 मैचों में 7.33 की औसत से 15 विकेट झटके थे। इस दौरान उनका इकॉनमी रेट 4.85 का रहा था। वहीं, बल्ले से केर ने 6 पारियों में 27 की औसत से 135 रन बनाए थे।

वहीं, पिछले साल टी20 फॉर्मेट में अमेलिया केर ने कुल 18 मैच खेले थे और 24.18 की औसत से 387 रन बनाने में कामयाब रही थीं। इस दौरान उनके बल्ले से 1 अर्धशतक निकला था। वहीं, केर का स्ट्राइक रेट 100 से ऊपर का रहा था। गेंदबाजी में केर 29 विकेट हासिल करने में सफल रही थीं। इस दौरान उन्होंने 6.81 के इकॉनमी रेट से रन खर्च किए थे।

अमेलिया केर के साथ इस अवॉर्ड को जीतने की रेस में लॉरा वोल्वार्ट, श्रीलंका की कप्तान चमारी अट्टापट्टू और आयरलैंड की ओर्ला प्रेंडरग्रैस्ट भी शामिल थीं। केर ने इन दिनों को पछाड़कर अवॉर्ड जीतने में सफलता हासिल की।

WPL में मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाली अमेलिया केर ने अपने टी20 इंटरनेशनल करियर में अब तक 85 मुकाबले खेले हैं, इस दौरान उन्होंने 25.92 की औसत से 1296 रन बनाए हैं, जिसमें 3 अर्धशतक भी शामिल हैं। वहीं, गेंदबाजी में उन्होंने 93 शिकार किए हैं।

Quick Links

Edited by Neeraj Patel
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications