"मुंबई इंडियंस की टीम मैच को आखिरी ओवर तक ले गई, ये काफी बड़ी बात है" 

Nitesh
Photo Credit - IPL
Photo Credit - IPL

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के प्रमुख ऑलराउंडर जयंत यादव (Jayant Yadav) ने दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की हार के बाद अपनी टीम की काफी तारीफ की है। जयंत यादव के मुताबिक इतना कम स्कोर बनाने के बावजूद मुंबई इंडियंस मैच को आखिरी ओवर तक ले गई जो काबिलेतारीफ है।

Ad

जयंत यादव ने मुंबई इंडियंस के परफॉर्मेंस को लेकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा "ये काफी मुश्किल विकेट था। हम पार स्कोर से 10-15 रन पीछे रह गए। बाद में हमने जब गेंदबाजी की तो काफी ओस पड़ रही थी। मेरे हिसाब से आखिरी ओवर तक मैच को ले जाकर हमने काफी बेहतरीन काम किया।"

ये भी पढ़ें: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार के बाद कप्तान रोहित शर्मा पर हुई कार्रवाई, बड़ी वजह आई सामने

उन्होंने आगे कहा "हाफ टाइम के समय हम सब कॉन्फिडेंट थे कि इस मैच को चुनौतीपूर्ण बना सकते हैं। हमें पावरप्ले में विकेट निकालना था और उन्हें ज्यादा रन नहीं बनाने देना था। बीच के ओवर्स में हमने गेम को अपने हाथ से जाने दिया क्योंकि गेंद गीली थी। हमारी गेंदबाजी को पूरा श्रेय जाता है। गीली गेंद के साथ मैच को आखिरी ओवर तक ले जाना काफी बड़ी बात है।"

मुंबई इंडियंस को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ छह विकेटों से हार का सामना करना पड़ा। मुंबई इंडियंस ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में सिर्फ 137/9 का स्कोर बनाया, जिसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने आखिरी ओवर में चार विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। पिछले छह मुकाबलों में मुंबई इंडियंस के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स की ये पहली जीत थी।

जयंत यादव ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया

Ad

जयंत यादव ने आईपीएल 2021 का अपना पहला मुकाबला मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ चेन्नई में खेला। उनका प्रदर्शन काफी अच्छा रहा। बैटिंग में जहां उन्होंने 23 रन बनाए तो वहीं गेंदबाजी में भी 25 रन देकर 1 विकेट चटकाया।

ये भी पढ़ें: अमित मिश्रा ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपनी जबरदस्त गेंदबाजी को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी

Quick Links

Edited by Nitesh
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications