Allow Notifications
मैच | मुंबई इंडियंस | दिल्ली कैपिटल्स | टाई | नो रिजल्ट |
24 | 12 | 12 | 0 | 0 |
साल | विजेता टीम | कितने अंतर से जीत हासिल की | जगह | मैन ऑफ द मैच |
2008 | मुंबई इंडियंस | 29 रन | मुंबई | शॉन पोलाक |
2008 | दिल्ली कैपिटल्स | 5 विकेट | दिल्ली | दिनेश कार्तिक |
2009 | दिल्ली कैपिटल्स | 7 विकेट | ईस्ट लंदन | आशीष नेहरा |
2009 | दिल्ली कैपिटल्स | 4 विकेट | सेंचूरियन | वीरेंदर सहवाग |
2010 | मुंबई इंडियंस | 98 रन | दिल्ली | सचिन तेंदुलकर |
2010 | मुंबई इंडियंस | 39 रन | मुंबई | किरोन पोलार्ड |
2011 | मुंबई इंडियंस | 8 विकेट | दिल्ली | लसिथ मलिंगा |
2011 | मुंबई इंडियंस | 32 रन | मुंबई | अंबाती रायडू |
2012 | दिल्ली कैपिटल्स | 7 विकेट | मुंबई | शाहबाज नदीम |
2012 | दिल्ली कैपिटल्स | 37 रन | दिल्ली | वीरेंदर सहवाग |
2013 | मुंबई इंडियंस | 44 रन | मुंबई | दिनेश कार्तिक |
2013 | दिल्ली कैपिटल्स | 9 विकेट | दिल्ली | वीरेंदर सहवाग |
2014 | दिल्ली कैपिटल्स | 6 विकेट | शारजाह | मुरली विजय |
2014 | मुंबई इंडियंस | 15 रन | मुंबई | माइकल हसी |
2015 | दिल्ली कैपिटल्स | 37 रन | दिल्ली | श्रेयस अय्यर |
2015 | मुंबई इंडियंस | 5 विकेट | मुंबई | हरभजन सिंह |
2016 | दिल्ली कैपिटल्स | 10 रन | दिल्ली | संजू सैमसन |
2016 | मुंबई इंडियंस | 80 रन | विशाखापट्टन | क्रुणाल पांड्या |
2017 | मुंबई इंडियंस | 14 रन | मुंबई | मिचेल मैक्लेनेघन |
2017 | मुंबई इंडियंस | 146 रन | दिल्ली | लेंडल सिमंस |
2018 | दिल्ली कैपिटल्स | 7 विकेट | मुंबई | जेसन रॉय |
2018 | दिल्ली कैपिटल्स | 11 रन | दिल्ली | अमित मिश्रा |
2019 | दिल्ली कैपिटल्स | 37 रन | मुंबई | ऋषभ पंत |
2019 | मुंबई इंडियंस | 40 रन | दिल्ली | हार्दिक पांड्या |
मुंबई इंडियंस बिना किसी शतक के IPL की सबसे सफल टीम है। इस टीम ने सबसे ज्यादा 4 बार IPL का खिताब अपने नाम किया है। वहीं दूसरी तरफ दिल्ली कैपिटल्स जो पहले दिल्ली डेयरडेविल्स के नाम से जानी जाती थी, अभी तक कोई भी आईपीएल खिताब नहीं जीत पाई है। यहां तक दिल्ली की टीम अभी तक एक बार भी IPL के फाइनल में भी नहीं पहुंची है। दिल्ली की टीम सिर्फ 4 बार IPL के प्लेऑफ तक पहुंच पाई है। मुंबई ने एक बार चैंपियंस लीग टी20 का खिताब भी अपने नाम किया है, लेकिन दिल्ली कैपिटल्स को अभी ये ट्रॉफी जीतनी बाकी है।
हालांकि अगर MI vs DC Head to Head मुकाबलों की बात करें तो यहां पर मुकाबला बराबरी का है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम भले ही आज तक एक भी ट्रॉफी ना जीती हो लेकिन उसने IPL की सबसे सफल टीम के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन किया है और कई मैचों में जीत हासिल की है। दोनों टीमों ने अभी तक कुल 24 मैच खेले हैं जिसमें से उन्हें 12-12 मैचों में जीत मिली है। पहली बार इन दोनों टीमों के बीच 24 मई 2008 को डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी, मुंबई में मुकाबला हुआ था, जिसमें मुंबई ने जीत हासिल की थी। मुंबई इंडियंस ने उस मैच में दिल्ली कैपिटल्स के सामने जीत के लिए 163 रनों का लक्ष्य रखा था लेकिन दिल्ली की टीम 29 रन से पीछे रह गई थी और 133 रन ही बना पाई थी। आशीष नेहरा ने उस मैच में 3 विकेट लिए थे और शॉन पोलाक और धवल कुलकर्णी ने 2-2 विकेट चटकाए थे। हाल ही में इन दोनों टीमों के बीच IPL 2019 में मुकाबला खेला गया था, जिसमें मुंबई इंडियंस की टीम ने जीत हासिल की थी। हार्दिक पांड्या इस मैच में मैन ऑफ द मैच थे और उन्होंने सिर्फ 15 गेंद पर 32 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी। इसकी वजह से दिल्ली कैपिटल्स को 40 रन से हार का सामना करना पड़ा था।
MI vs DC Head to Head मुकाबलों में मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 16 मैचों में 36.86 की औसत से कुल 516 रन बनाए हैं। वहीं सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की अगर बात करें तो इस लिस्ट में लसिथ मलिंगा का नाम सबसे ऊपर है, जिन्होंने 12 मैचों में 1 विकेट लिए हैं। रोहित शर्मा एक बार फिर IPL 2020 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी करेंगे, वहीं दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी श्रेयस अय्यर करेंगे। दोनों टीमों के बीच Head to Head मुकाबलों में उच्चतम स्कोर 218 रन रहा है, जिसे मुंबई इंडियंस ने बनायाथा, वहीं न्यूनतम स्कोर 66 रन रहा है, जिसे दिल्ली कैपिटल्स ने बनाया था।
MI vs DC के बीच अगला मुकाबला IPL 2020 में 1 मई को खेला जाएगा। ये मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा।
Be the first one to comment on this post
Go to your
Browser"s Setting's page
Tap on
Site Settings/Site Permissions
Tap on
Notifications
Tap on
the Block list and find sportskeeda.com
Tap on
sportskeeda.com and tap on Allow
Allow Notifications
Notifications you have enabled
Teams
Series