MI vs DC प्रेडिक्शन - आज का IPL 2022 मैच मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स कौन जीतेगा?

आज के मुकाबले पर सभी की नजरें होंगी
आज के मुकाबले पर सभी की नजरें होंगी

आईपीएल 2022 (IPL 2022) में लीग चरण का 69वां मुकाबला मुंबई इंडियंस (MI) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला शाम 7:30 बजे मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा। इस मुकाबले की अहमियत मुंबई के लिए उतनी नहीं होगी, जितनी दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए है। दोनों ही टीमों का प्लेऑफ में जाना इसी मुकाबले के नतीजे पर निर्भर करेगा। अंकतालिका में मुंबई इंडियंस छह अंकों के साथ सबसे नीचे है, जबकि दिल्ली 16 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है। इस मुकाबले में विनर टीम का प्रेडिक्शन (Aaj Ka Match Kaun Jeetega) जानने के लिए हमारे साथ जुड़े रहिये।

Ad

मुंबई इंडियंस के लिए यह पूरा सीजन एक बुरे सपने की तरह है लेकिन टीम इसका समापन जीत के साथ करना चाहेगी। कप्तान रोहित शर्मा खुद फॉर्म हासिल करना चाहेंगे। वहीँ कुछ ऐसे युवाओं को भी आजमाना चाहेंगे जो उनके लिए अगले सीजन उपयोगी साबित हो सकते हैं। सब की नजर अर्जुन तेंदुलकर पर भी रहेगी, जो काफी समय से टीम के साथ हैं लेकिन अभी तक उन्हें डेब्यू का मौका नहीं मिला है। अनुभवी किरोन पोलार्ड भी हमें शायद यह मुकाबले खेलते हुए नजर आ सकते हैं। उन्हें पिछले दो मुकाबलों में जगह नहीं मिली है।

दिल्ली कैपिटल्स के लिए मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत दर्ज करने के अलावा और कोई रास्ता नहीं है। अपने पिछले मुकाबले जीतकर टीम लय में नजर आ रही है और इस मुकाबले को जीत दर्ज करते हुए प्लेऑफ में जगह बनाना चाहेगी। डेविड वॉर्नर और मिचेल मार्श ने टीम के लिए बल्ले के साथ शानदार योगदान दिया है। वहीँ गेंद के साथ शार्दुल ठाकुर के प्रदर्शन में भी सुधार हुआ है। देखना होगा कि इस अहम मुकाबले में पृथ्वी शॉ को दिल्ली मौका देगी या नहीं। शॉ बुखार की वजह से बाहर हो गए थे लेकिन अब वापस आ चुके हैं।

MI vs DC के बीच हेड टू हेड में किसका पलड़ा है भारी

आईपीएल में दोनों टीमों के बीच लगभग बराबरी का मुकाबला रहा है। अब तक खेले गए 31 मैचों में दिल्ली ने 15 और मुंबई ने 16 बार जीत हासिल की है।

आज का IPL मैच MI vs DC कौन जीतेगा?

प्रेडिक्शन - आज का मैच DC जीतेगी।

youtube-cover

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications