Allow Notifications
मैच | किंग्स इलेवन पंजाब ने जीते | मुंबई इंडियंस ने जीते | टाई | कोई नतीजा नहीं |
24 | 11 | 13 | 0 | 0 |
साल | विजेता टीम | कितने अंतर से जीत हासिल की | जगह |
2008 | किंग्स इलेवन पंजाब | 66 रन | मोहाली |
2008 | किंग्स इलेवन पंजाब | 1 रन | मुंबई |
2009 | किंग्स इलेवन पंजाब | 3 रन | डरबन |
2009 | मुंबई इंडियंस | 8 विकेट | सेंचूरियन |
2010 | मुंबई इंडियंस | 4 विकेट | मुंबई |
2010 | किंग्स इलेवन पंजाब | 6 विकेट | मोहाली |
2011 | मुंबई इंडियंस | 23 रन | मुंबई |
2011 | किंग्स इलेवन पंजाब | 76 रन | मोहाली |
2012 | किंग्स इलेवन पंजाब | 6 विकेट | मुंबई |
2012 | मुंबई इंडियंस | 4 विकेट | मोहाली |
2013 | मुंबई इंडियंस | 4 रन | मुंबई |
2013 | किंग्स इलेवन पंजाब | 50 रन | धर्मशाला |
2014 | मुंबई इंडियंस | 5 विकेट | मुंबई |
2014 | मुंबई इंडियंस | 7 विकेट | मोहाली |
2015 | किंग्स इलेवन पंजाब | 18 रन | मुंबई |
2015 | मुंबई इंडियंस | 23 रन | मोहाली |
2016 | मुंबई इंडियंस | 25 रन | मोहाली |
2016 | किंग्स इलेवन पंजाब | 7 विकेट | विशाखापट्टनम |
2017 | मुंबई इंडियंस | 8 विकेट | इंदौर |
2017 | किंग्स इलेवन पंजाब | 7 रन | मुंबई |
2018 | मुंबई इंडियंस | 6 विकेट | इंदौर |
2018 | मुंबई इंडियंस | 2 विकेट | मुंबई |
2019 | किंग्स इलेवन पंजाब | 8 विकेट | मोहाली |
2019 | मुंबई इंडियंस | 3 विकेट | मुंबई |
IPL का 13वां सीजन 29 मार्च से खेला जाएगा। दुनिया भर में फैंस IPL के इस सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और काफी उत्सुक हैं। आइए MI vs KXIP Head to Head आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।
IPL को अब 12 साल बीत चुके हैं। इन 12 सालों के दौरान किंग्स इलेवन पंजाब और मुंबई इंडियंस के बीच कुल 24 मुकाबले खेले गए हैं। हालांकि अगर आंकड़ों को देखें तो कोई टीम दूसरी टीम पर ज्यादा भारी नहीं रही है। 24 मैचों में से मुंबई इंडियंस ने जहां 13 मैच जीते हैं, तो वहीं किंग्स इलेवन पंजाब ने भी 11 मुकाबलों में जीत हासिल की है। दोनों टीमों के बीच अभी तक सभी मैचों का नतीजा निकला है। MI vs KXIP Head to Head आंकड़े देखकर पता चलता है कि दोनों टीमें कितनी संतुलित हैं।
मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच आईपीएल का मुकाबला 25 अप्रैल 2008 को हुआ था। उस मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब ने मुंबई को मोहाली में 66 रनों से मात दी थी। हालांकि उसके बाद आने वाले सालों में मुंबई इंडियंस ने बढ़त ले ली। वहीं जब आखिरी बार 2019 के IPL सीजन में मुंबई और पंजाब के बीच मुकाबला हुआ था तो मुंबई इंडियंस की टीम ने 3 विकेट से जीत हासिल की थी।
ये देखना दिलचस्प होगा कि इस सीजन में दोनों टीमों के बीच किस तरह का मुकाबला देखने को मिलता है। किंग्स इलेवन पंजाब की टीम जरुर इस बार मुंबई इंडियंस के साथ हिसाब बराबर करना चाहेगी। हालांकि 4 बार की चैंपियन के खिलाफ किंग्स इलेवन पंजाब का मुकाबला इतना आसान नहीं होगा।
IPL 2020 में किंग्स इलेवन पंजाब और मुंबई इंडियंस के बीच पहला मुकाबला 8 अप्रैल को मोहाली में खेला जाएगा। मुंबई की कप्तानी जहां एक बार फिर रोहित शर्मा करेंगे। तो वहीं किंग्स इलेवन पंजाब इस बार फिर नए कप्तान के साथ उतरेगी। रविचंद्रन अश्विन दिल्ली कैपिटल्स की टीम में चले गए हैं, इसलिए इस सीजन किंग्स इलेवन पंजाब की कप्तानी के एल राहुल करेंगे।
Be the first one to comment on this post
Go to your
Browser"s Setting's page
Tap on
Site Settings/Site Permissions
Tap on
Notifications
Tap on
the Block list and find sportskeeda.com
Tap on
sportskeeda.com and tap on Allow
Allow Notifications
Notifications you have enabled
Teams
Series