Create

MI vs LSG प्रेडिक्शन - आज का IPL 2022 मैच मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स कौन जीतेगा?

मुंबई इंडियंस के सामने लखनऊ सुपर जायंट्स की चुनौती होगी
मुंबई इंडियंस के सामने लखनऊ सुपर जायंट्स की चुनौती होगी

आईपीएल 2022 (IPL 2022) में आज टूर्नामेंट का 26वां मुकाबला मुंबई इंडियंस (MI) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच खेला जायेगा। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला ब्रेबोर्न स्टेडियम, मुंबई में दोपहर 3:30 से होगा। रोहित शर्मा की मुंबई को अब तक अपने सभी पांचों मैचों में हार मिली है और टीम अंकतालिका में अंतिम स्थान पर है। वहीं केएल राहुल की अगुवाई वाली लखनऊ अपने पांच में से तीन मुकाबले जीतकर पांचवें स्थान पर है। इस मुकाबले में विनर टीम का प्रेडिक्शन (Aaj Ka Match Kaun Jeetega) जानने के लिए हमारे साथ जुड़े रहिये।

मुंबई इंडियंस के लिए टूर्नामेंट में अब तक सफर किसी बुरे सपने की तरह रहा है। टीम को अभी तक एक भी जीत हासिल नहीं हुई है और अगर आज के मुकाबले में हार मिलती है तो लगभग टूर्नामेंट का सफर समाप्त हो जायेगा। बल्लेबाजी में इशान किशन और रोहित शर्मा की जोड़ी अच्छी शुरुआत दिलाने में नाकाम रही है। कप्तान रोहित शर्मा अपनी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल पा रहे हैं, वहीं इशान किशन भी रन बनाने के लिए जूझ रहे हैं। सूर्यकुमार यादव ने मध्यक्रम में लगातार रन बनाये हैं। इसके अलावा डेवाल्ड ब्रेविस और तिलक वर्मा ने भी टीम को उम्मीदें दी हैं। किरोन पोलार्ड का खराब फॉर्म चिंता का विषय है। गेंदबाजी में तीसरे तेज गेंदबाज की कमी टीम को साफ़ तौर पर खल रही है। स्पिन विभाग में मुरुगन अश्विन ने ठीक प्रदर्शन किया है।

लखनऊ सुपर जायंट्स को पिछले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ तीन रन से करीबी हार मिली थी। गेंदबाजी विभाग टीम का काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहा है लेकिन बल्लेबाजी में टीम को ज्यादा प्रयोग करने से बचना होगा। मार्कस स्टोइनिस को आठवें नंबर पर बल्लेबाजी कराने की रणनीति टीम के लिए गलत साबित हुई। टीम के खिलाड़ियों का फॉर्म अच्छा है लेकिन अभी तक दमदार प्रदर्शन नहीं नजर आया है और मुंबई की कमजोर गेंदबाजी के सामने बल्लेबाज फायदा उठा सकते हैं। केएल राहुल के पास कई ऑलराउंडर हैं और उनकी गेंदबाजी काफी मजबूत नजर आ रही है।

आज का IPL मैच MI vs LSG कौन जीतेगा?

प्रेडिक्शन - आज का मैच LSG जीतेगी।

youtube-cover

Poll : आज का IPL 2022 मैच कौन जीतेगा?

MI

LSG

290 votes

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Be the first one to comment