मैच | मुंबई इंडियंस | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | टाई | कोई नतीजा नहीं |
27 | 18 | 9 | 0 | 0 |
साल | विजेता टीम | कितने अंतर से जीत हासिल की | जगह |
2008 | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | 5 विकेट | मुंबई |
2008 | मुंबई इंडियंस | 9 विकेट | बेंगलुरु |
2009 | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | 9 विकेट | जोहांसबर्ग |
2009 | मुंबई इंडियंस | 16 रन | पोर्ट एलिजाबेथ |
2010 | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | 7 विकेट | मुंबई |
2010 | मुंबई इंडियंस | 57 रन | बेंगलुरु |
2010 | मुंबई इंडियंस | 35 रन | मुंबई |
2010 | मुंबई इंडियंस | 2 रन | डरबन |
2011 | मुंबई इंडियंस | 9 विकेट | बेंगलुरु |
2011 | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | 43 रन | चेन्नई |
2011 | मुंबई इंडियंस | 31 रन | चेन्नई |
2012 | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | 9 विकेट | मुंबई |
2012 | मुंबई इंडियंस | 5 विकेट | बेंगलुरु |
2013 | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | 2 रन | बेंगलुरु |
2013 | मुंबई इंडियंस | 58 रन | मुंबई |
2014 | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | 7 विकेट | दुबई |
2014 | मुंबई इंडियंस | 19 रन | मुंबई |
2015 | मुंबई इंडियंस | 18 रन | बेंगलुरु |
2015 | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | 39 रन | मुंबई |
2016 | मुंबई इंडियंस | 6 विकेट | मुंबई |
2016 | मुंबई इंडियंस | 6 विकेट | बेंगलुरु |
2017 | मुंबई इंडियंस | 4 विकेट | बेंगलुरु |
2017 | मुंबई इंडियंस | 5 विकेट | मुंबई |
2018 | मुंबई इंडियंस | 46 रन | मुंबई |
2018 | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | 14 रन | बेंगलुरु |
2019 | मुंबई इंडियंस | 6 रन | बेंगलुरु |
2019 | मुंबई इंडियंस | 5 विकेट | मुंबई |
IPL के 13वें सीजन की शुरुआत में बस एक महीने से कुछ ज्यादा का वक्त रह गया है। सीजन का पहला मुकाबला 29 मार्च को डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस और 3 बार की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। दुनियाभर में फैंस इस टूर्नामेंट को लेकर बेहद उत्साहित हैं। आइए MI vs RCB Head to Head आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच हमेशा ही IPL में एक जबरदस्त और रोमांचक मुकाबला होता रहा है। हालांकि मुंबई की टीम इन मुकाबलों के दौरान आरसीबी से आगे रही है लेकिन जब भी ये टीमें मैदान में आपस में भिड़ती हैं तो वो मैच देखने लायक होता है। दोनों टीमों के बीच अभी तक कुल 27 मैच खेले गए हैं, जिसमें से 18 में मुंबई इंडियंस ने जीत हासिल की है, वहीं 9 मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने जीते हैं।
इन दोनों टीमों के बीच पहला आईपीएल मैच 20 अप्रैल 2008 को खेला गया था। इस मुकाबले में आरसीबी ने 5 विकेट से जीत हासिल की थी। वहीं 15 अप्रैल 2019 को हुए आखिरी IPL मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम ने 5 विकेट से जीत हासिल की थी। इन दोनों टीमों के बीच IPL 2020 में 5 अप्रैल को पहला मुकाबला खेला जाएगा। ये मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा।
इस सीजन आरसीबी की कप्तानी जहां विराट कोहली करेंगे तो मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा होंगे। विराट कोहली जहां भारतीय टीम के भी कप्तान हैं तो वहीं रोहित शर्मा भारतीय टीम के उपकप्तान हैं।