Allow Notifications
मैच | मुंबई इंडियंस | राजस्थान रॉयल्स | टाई | कोई नतीजा नहीं |
23 | 11 | 11 | 1 |
साल | विजेता टीम | कितने अंतर से जीत हासिल की | जगह |
2008 | मुंबई इंडियंस | 7 विकेट | मुंबई |
2008 | राजस्थान रॉयल्स | 5 विकेट | जयपुर |
2009 | कोई नतीजा नहीं | मैच रद्द | डरबन |
2009 | राजस्थान रॉयल्स | 3 विकेट | डरबन |
2010 | मुंबई इंडियंस | 4 रन | मुंबई |
2010 | मुंबई इंडियंस | 37 रन | जयपुर |
2011 | राजस्थान रॉयल्स | 7 विकेट | जयपुर |
2011 | राजस्थान रॉयल्स | 10 विकेट | मुंबई |
2012 | मुंबई इंडियंस | 27 रन | मुंबई |
2012 | मुंबई इंडियंस | 10 विकेट | जयपुर |
2013 | राजस्थान रॉयल्स | 87 रन | जयपुर |
2013 | मुंबई इंडियंस | 14 रन | मुंबई |
2013 | मुंबई इंडियंस | 4 विकेट | कोलकाता |
2013 | राजस्थान रॉयल्स | 7 विकेट | जयपुर |
2013 | मुंबई इंडियंस | 33 रन | दिल्ली |
2014 | मुंबई इंडियंस | 25 रन | अहमदाबाद |
2014 | मुंबई इंडियंस | 5 विकेट | मुंबई |
2015 | राजस्थान रॉयल्स | 7 विकेट | अमहादाबाद |
2015 | मुंबई इंडियंस | 8 रन | मुंबई |
2018 | राजस्थान रॉयल्स | 3 विकेट | जयपुर |
2018 | राजस्थान रॉयल्स | 7 विकेट | मुंबई |
2019 | राजस्थान रॉयल्स | 4 विकेट | मुंबई |
2019 | राजस्थान रॉयल्स | 5 विकेट | जयपुर |
IPL का 13वां सीजन 29 मार्च से खेला जाएगा। दुनिया भर में फैंस IPL के इस सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और काफी उत्सुक हैं। आइए MI vs RR Head to Head आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।
IPL को अब 12 साल बीत चुके हैं। इन 12 सालों के दौरान राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच कुल 23 मुकाबले खेले गए हैं। 23 मैचों में से मुंबई इंडियंस ने जहां 11 मैच जीते हैं, तो वहीं राजस्थान रॉयल्स ने भी 11 मुकाबलों में जीत हासिल की है। दोनों टीमों के बीच अभी तक सिर्फ एक मैच का नतीजा नहीं नहीं निकला है। MI vs RR Head to Head आंकड़े देखकर पता चलता है कि दोनों टीमें कितनी संतुलित हैं और किसी एक टीम ने दूसरी टीम के खिलाफ डोमिनेट नहीं किया है।
IPL में दोनों टीमों के बीच अगर Head to Head मुकाबले की बात करें तो पहले सीजन में खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने जीत से शुरुआत की थी। मुंबई इंडियंस ने उस मैच में राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराया था और वो मुकाबला मुंबई में खेला गया था। हालांकि उसके बाद से राजस्थान रॉयल्स ने भी मुंबई के खिलाफ कई मैच जीते। मुंबई भले ही आईपीएल की सबसे सफल टीम है लेकिन राजस्थान रॉयल्स हमेशा से ही उन्हें कड़ी टक्कर देती आई है। दोनों टीमों के बीच खेले गए आखिरी मैच में राजस्थान रॉयल्स ने 5 विकेट से जीत हासिल की थी।
मुंबई इंडियंस की टीम की कप्तानी इस सीजन में एक बार फिर रोहित शर्मा करेंगे जो लिमिटेड ओवर्स में भारतीय टीम के उपकप्तान हैं। वहीं राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी IPL 2020 के सीजन में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ करेंगे। इसी वजह से इन दोनों टीमों के बीच इस सीजन मुकाबला देखने लायक होगा। IPL 2020 में मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच पहला मुकाबला 15 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।
Be the first one to comment on this post
Go to your
Browser"s Setting's page
Tap on
Site Settings/Site Permissions
Tap on
Notifications
Tap on
the Block list and find sportskeeda.com
Tap on
sportskeeda.com and tap on Allow
Allow Notifications
Notifications you have enabled
Teams
Series