Social Media Reactions on Milind Rege Death: तमाम भारतीय फैंस चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के शुरू होने को लेकर काफी ज्यादा उत्साहित हैं, जिसकी शुरुआत 19 फरवरी यानी आज से हो रही है। इस मेगा इवेंट की शुरुआत से पहले भारतीय फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल, पूर्व भारतीय क्रिकेटर मिलिंद रेगे का निधन हो गया है। रेगे ने आज सुबह आखिरी सांस ली। दिल की धड़कन रुकने की वजह से रेगे का निधन हुआ है।
बता दें कि 76 वर्षीय मिलिंद रेगे को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खेलने का मौका नहीं मिला था, लेकिन घरेलू क्रिकेट में उन्होंने 57 मैच खेलने का मौका मिला। रेगे ने कुछ दिनों पहले ही अपना तीसरा जन्मदिन सेलिब्रेट किया था। तब किसी ने भी नहीं सोचा होगा कि रेगे के साथ ऐसा कुछ होने वाला है। मुंबई के कई क्रिकेटर्स के साथ उनका गहरा नाता रहा। इसमें सुनील गावस्कर और सचिन तेंदुलकर जैसे पूर्व क्रिकेटर्स का नाम शामिल है।
रेगे के निधन से कई पूर्व क्रिकेटर्स के साथ-साथ फैंस को भी धक्का लगा है। सोशल मीडिया के जरिए उनकी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
मिलिंद रेगे के निधन पर आई प्रतिक्रियाओं पर एक नजर
(मिलिंद रेगे के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। मैदान के अंदर और बाहर क्रिकेट में उनका योगदान बहुत बड़ा था। उनकी कमी खलेगी।)
(मिलिंद रेगे सर के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ। वह मुंबई के सच्चे क्रिकेटर थे, जिन्होंने शहर के क्रिकेट में बहुत बड़ा योगदान दिया। उन्होंने और CCI के अन्य सदस्यों ने मुझमें क्षमता देखी और मुझे CCI के लिए खेलने के लिए कहा, अब जब मैं पीछे देखा था तो पता चलता है कि वो मेरे करियर का एक महत्वपूर्ण क्षण था। वह मेहनती खिलाड़ियों के समुद्र में से एक प्रतिभाशाली खिलाड़ी को चुन सकते थे।)
सचिन ने आगे लिखा,
(उनके अंदर खिलाड़ियों को पहचानने की सिक्स सेंस थी। वह अपने पीछे एक खालीपन छोड़ गए हैं, जिसे भरना मुश्किल है। वह भले ही हमारे बीच न हों, लेकिन लोगों के जीवन पर उनकी छाप हमेशा बनी रहेगी। उन्होंने बहुत से लोगों के जीवन में बदलाव लाया और निश्चित रूप से मेरे जीवन में भी बदलाव लाया। हर चीज के लिए धन्यवाद, सर। उनके दोस्तों और परिवार के प्रति हार्दिक संवेदना।)
(प्रिय मित्र मिलिंद रेगे के निधन के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। मुंबई और टाटा के क्रिकेट में अपने योगदान के लिए वे एक सच्चे चैंपियन थे। एक बेहतरीन गुरु। राज और उनके परिवार के प्रति हार्दिक संवेदना। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।)
(बीसीसीआई मुंबई के पूर्व कप्तान और चयनकर्ता मिलिंद रेगे के निधन पर शोक व्यक्त करता है। मुंबई क्रिकेट के एक स्तंभ रेगे ने इसके विकास और विरासत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रतिभा के प्रति उनकी गहरी नजर और कमेंटेटर के रूप में योगदान ने क्रिकेट जगत में उनकी प्रशंसा अर्जित की। बोर्ड उनके परिवार, दोस्तों और उनके परिवार के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता है।)
(श्री मिलिंद रेगे के निधन से बहुत दुख हुआ। मुंबई क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी ने कप्तान, वरिष्ठ चयन समिति के अध्यक्ष, प्रबंध समिति के सदस्य और सलाहकार के रूप में समर्पण के साथ काम किया। उनकी विरासत को हमेशा याद रखा जाएगा। उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति हार्दिक संवेदना।)