एम एस धोनी और मोहम्मद रिजवान के कप्तानी की तुलना को लेकर मिस्बाह उल हक ने दिया बड़ा बयान

एम एस धोनी को लेकर मिस्बाह उल हक ने दी बड़ी प्रतिक्रिया
एम एस धोनी को लेकर मिस्बाह उल हक ने दी बड़ी प्रतिक्रिया

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मिस्बाह उल हक ने एम एस धोनी (MS Dhoni) को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने मोहम्मद रिजवान के कप्तानी की तुलना एम एस धोनी के साथ करते हुए चौंकाने वाला बयान दिया। मिस्बाह उल हक ने कहा कि रिजवान के अंदर एम एस धोनी जैसी खासियत है। मिस्बाह ने धोनी की तारीफ करते हुए कहा कि धोनी आधे-अधूरे गेंदबाजों का प्रयोग भी काफी अच्छी तरह से करते थे। जबकि कई सारे कप्तान हैं जो पूरे गेंदबाजों का प्रयोग भी अच्छी तरह से नहीं कर पाते हैं।

पाकिस्तान सुपर लीग के 9वें मैच में बाबर आजम की अगुवाई वाली पेशावर जाल्मी ने मोहम्मद रिजवान की मुल्तान सुल्तांस को 5 रन से हरा दिया। पेशावर जाल्मी की इस सीजन ये पहली जीत है। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 179 रन बनाए। जवाब में मुल्तान सुल्तांस 20 ओवर में 174 रन बनाकर सिमट गई। ल्यूक वुड को उनके ऑलराउंड परफॉर्मेंस (17 रन एवं 2 विकेट) के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

रिजवान के अंदर एम एस धोनी की क्वालिटी दिखती है - मिस्बाह उल हक

पाकिस्तान के ए स्पोर्ट्स पर बातचीत के दौरान मिस्बाह उल हक ने धोनी की खासियत के बारे में बताया। उन्होंने कहा,

कई बार एम एस धोनी आधे गेंदबाजों का प्रयोग इतनी अच्छी तरह से करते थे, जितना अच्छा बाकी कप्तान रेगुलर गेंदबाजों का भी नहीं कर पाते थे। रिजवान ने पहले के पीएसएल सीजन में जिस तरह का प्रयोग खुशदिल शाह किया था, उसकी वजह से उनके अंदर भी मुझे वही क्वालिटी दिख रही है।

आपको बता दें कि एम एस धोनी भारत के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं। उनकी कप्तानी में भारत ने आईसीसी के तीनों टाइटल जीते थे। एम एस धोनी की कप्तानी में ही भारत ने 2007 का टी20 वर्ल्ड कप जीता था और मिस्बाह उल हक के उस शॉट सेलेक्शन की चर्चा आज भी होती है।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
App download animated image Get the free App now