एम एस धोनी से सीख लेकर भारत को हराना चाहता है न्यूजीलैंड का ये नया कप्तान, दी बड़ी प्रतिक्रिया

मिचेल सैंटनर ने एम एस धोनी को लेकर दी बड़ी प्रतिक्रिया
मिचेल सैंटनर ने एम एस धोनी को लेकर दी बड़ी प्रतिक्रिया

भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर (Mitchell Santner) ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि आईपीएल (IPL) के दौरान एम एस धोनी और स्टीफन फ्लेमिंग से जो कुछ उन्होंने सीखा था, उसका प्रयोग वो यहां पर टी20 सीरीज के दौरान करेंगे। उन्होंने एम एस धोनी को काफी शांत स्वभाव का बताया।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज के बाद अब टी20 सीरीज खेली जानी है। टीम इंडिया ने एकदिवसीय सीरीज में कीवी टीम को क्लीन स्वीप कर दिया था। अब पहले टी20 में जीत दर्ज करते हुए टीम इंडिया सीरीज में बढ़त हासिल करने का प्रयास करेगी। न्यूजीलैंड का प्रयास भी यही रहेगा कि भारतीय सरजमीं पर इस दौरे की लगातार चौथी हार को टाला जाए। हालांकि यह कार्य इतना आसान नहीं कहा जा सकता है। टीम इंडिया युवा जोश से लबरेज है। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में इस टीम ने श्रीलंका को घरेलू टी20 सीरीज में हराया था। ऐसे में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में भी कुछ उसी तरह का प्रदर्शन देखने को मिल सकता है।

धोनी से मैंने जो कुछ भी सीखा उसका प्रयोग यहां पर करुंगा - मिचेल सैंटनर

मिचेल सैंटनर ने इस मुकाबले से पहले बताया कि धोनी और फ्लेमिंग से उन्होंने जो कुछ भी आईपीएल के दौरान सीखा था, उसका प्रयोग वो यहां पर करेंगे। उन्होंने कहा,

अगर आप धोनी और फ्लेमिंग दोनों को ही देखें तो दोनों ही काफी शांत हैं और ठंडे दिमाग के हैं। मैं भी उसी तरह का इंसान हूं। एम एस धोनी के साथ काम करना काफी अच्छा एक्सपीरियंस रहा। इसके अलावा एम एस धोनी के होम ग्राउंड में खेलना भी काफी अच्छा रहेगा। धोनी काफी रिलैक्स रहते हैं। इसी वजह से मुझे आईपीएल के एक्सपीरियंस पर पूरा भरोसा है। हम वनडे सीरीज में भले ही हार गए लेकिन ये दिखाया कि हमारे अंदर काबिलियत है।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Be the first one to comment