मैदान में महिला खिलाड़ी अंपायर को रखने के लिए देती हैं अजब-गजब सामान, मिताली राज ने किया था खुलासा

Captains Photocall - ICC Women
Captains Photocall - ICC Women's U19 T20 World Cup 2023 - Source: Getty

When Mithali Raj Reveals Intresting Facts About Womens Cricketer :भारत में अन्य खेलों की बजाय सबसे ज्यााद क्रिकेट को पसंद किया जाता है। पिछले कुछ वर्षों में महिला क्रिकेट की लोकप्रियता बढ़ी है। हालांकि, पुरुषों के मुकाबले महिला क्रिकेट अभी भी उतनी लोकप्रिय नहीं है, लेकिन महिला क्रिकेटर्स ने क्रिकेट जगत से लेकर सोशल मीडिया तक अपनी अच्छी- खासी पहचान बना ली है।पहले के मुकाबले अब महिला क्रिकेट के दर्शक भी बढ़ते जा रहे हैं।भारतीय क्रिकेटर्स की तरह महिला क्रिकेटर पर भी बायोपिक बन चुकी है। मिताली राज इसका बड़ा उदाहरण हैं। सोशल मीडिया हो या क्रिकेट का मैदान हर जगह महिला क्रिकेटर्स छाई रहती हैं।

Ad

देश भर में महिला क्रिकेटर्स के लाखों फैंस हैं, वहीं फैंस भी महिला क्रिकेटर्स की लाइफ के बारे में जानने के लिए काफी उत्सुक रहते हैं कि उनकी लाइफ में क्या चल रहा है या फिर उनका किससे अफेयर चल रहा है। इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें मिताली राज ने क्रिकेट के मैदान से जुड़ा बड़ा खुलासा करती हैं। आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला।

महिला खिलाड़ी अंपायर को रखने के लिए देती हैं अजब-गजब सामान

कुछ समय पहले पूर्व भारतीय महिला क्रिकेटर मिताली राज और अन्य महिला खिलाड़ी कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो में शामिल हुईं थीं। जहां उनसे कई सवाल जवाब किए गए, महिला क्रिकेटर्स ने उन सभी सवालों के बखूबी जवाब दिए। तभी कपिल शर्मा शो में उनसे पूछते है कि जैसे भारतीय क्रिकेटर्स जब मैदान पर खेल रहे होते है तो अंपायर को अपना कुछ सामान रखने को दे देते हैं, जैसे चश्मा, नैपकिन इस टाइप के सामान, तो क्या आप लोग भी अपना कुछ सामान अंपायर को रखने को देती हैं। इस पर मिताली राज कहती हैं कि हांं हम लोग भी देते हैं जैसे लिप बॉम, बहुत सारे लिप बॉम रखने को दिए हैं। यह सुन वहां मौजूद सभी दर्शक हसंने लगते हैं। वहीं मिताली राज बताती हैं कि वह अपने साथ हमेशा लिप बॉम रखती हैं।

youtube-cover

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की दिग्गज खिलाड़ी मिताली राज अपने करियर में कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी हैं। मिताली राज के सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक मिलियन से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं। मिताली राज इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं। इसी के साथ मिताली राज की बायोपिक भी बन चुकी है, जिसमे बॉलीवुड की बेबाक एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने किरदार निभाया है।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications