मुंबई इंडियंस के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स को जीत का दावेदार बताते हुए दिग्गज ने दिया बड़ा बयान

दिल्ली कैपिटल्स ने अपने पिछले दोनों मुकाबलों में जीत दर्ज की है
दिल्ली कैपिटल्स ने अपने पिछले दोनों मुकाबलों में जीत दर्ज की है

आईपीएल 2022 (IPL 2022) में आज दिल्ली कैपिटल्स (DC)को एक अहम मुकाबला मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ खेलना है। हालाँकि इस मुकाबले को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व भारतीय खिलाड़ी मोहम्मद कैफ ने दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए फेवरेट बताया है। टीम के पूर्व असिस्टेंट कोच कैफ ने कहा कि दिल्ली की टीम सही समय पर पीक कर रही है।

आईपीएल 2022 के प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए दिल्ली कैपिटल्स को हर हाल में मुंबई इंडियंस को मात देकर जीत दर्ज करनी होगी। अगर ऋषभ पंत की टीम हारती है तो फिर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर प्लेऑफ में जाने वाली चौथी टीम बन जाएगी।

दिल्ली और मुंबई के बीच मुकाबला का प्रीव्यू करते हुए कैफ ने स्पोर्ट्सकीड़ा पर कहा,

डीसी सही समय पर पीक पर है। इससे पहले, वे एक मैच जीत रहे थे और दूसरा हार रहे थे। लेकिन अब उन्होंने लगातार दो मैच जीते हैं तो उन्हें लगेगा कि मोमेंटम मिल गया है। उनका नेट रन रेट बहुत अच्छा है इसलिए अब उन्हें प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने के लिए केवल मुंबई को हराना है।
youtube-cover

मोमेंटम के साथ-साथ दिल्ली के खिलाड़ियों ने फॉर्म भी हासिल कर ली है - मोहम्मद कैफ

मोहम्मद कैफ ने आगे कहा कि दिल्ली कैपिटल्स के प्रमुख खिलाड़ियों ने भी सही समय पर फॉर्म हासिल कर ली है और इससे टीम का काम आसान हो गया है। उन्होंने कहा,

मोमेंटम के साथ-साथ डीसी खिलाड़ियों को फॉर्म भी मिल गया है। मिचेल मार्श अच्छी लय में दिख रहे हैं, डेविड वॉर्नर अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। गेंदबाज भी अपना काम कर रहे हैं। ऋषभ पंत छोटी लेकिन प्रभावशाली पारियां खेल रहे हैं। सरफराज खान ने भी आखिरी गेम में पावरप्ले में अहम भूमिका निभाई थी। कुल मिलाकर, वे मुंबई को हराने के लिए अच्छे दिख रहे हैं।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar