टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) 2022 में उपविजेता रही पाकिस्तान क्रिकेट टीम स्वदेश लौट चुकी है। पाकिस्तानी खिलाड़ियों को उनके देश में जोरदार स्वागत किया गया। अपने देश पहुंचकर खिलाड़ियों ने अपने फैंस के साथ तस्वीरें भी खिंचाई। इस बीच सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) ने एक महिला फैन के साथ तस्वीर नहीं खिंचवाई।दरअसल, एक इवेंट के बाद फैंस रिजवान के साथ सेल्फी लेते हुए नजर आए। इस बीच रिजवान ने वहां मौजूद पुरुष फैंस के पास जाकर तस्वीर खिंचवाई वह उस समय काफी सहज दिखाई दे रहे थे। तभी एक महिला फैन उनके पास पहुंची और रिजवान ने उनके साथ सेल्फी लेने से मना कर दिया। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला फैन के निवेदन के बावजूद रिजवान ने उनके साथ सेल्फी नहीं ली। Khel Shel@khelshelMohammad Rizwan refuses to give selfie to a female fan.#Cricket | #Pakistan | #MohammadRizwan | #T20WorldCup | #Fan68547Mohammad Rizwan refuses to give selfie to a female fan.#Cricket | #Pakistan | #MohammadRizwan | #T20WorldCup | #Fan https://t.co/0ANQWoB8Gnयह पहला ऐसा मौका नहीं है, जब रिजवान ने महिलाओं के साथ तस्वीर नहीं ली हो। इससे पहले भी वह ऐसा कर चुके हैं। इस बारे में उन्होंने अपने पुराने इंटरव्यू में कहा था, "मेरे लिए महिलाएं बहुत सम्मानित हैं और जब वे मुझसे तस्वीरें लेने के लिए कहती हैं तो मैं खुद को अपनी मां या बहनों के साथ तस्वीरें लेने के योग्य नहीं मानता। इन महिलाओं का स्तर मेरे लिए बहुत ऊंचा है। मेरी बहनें, जो मेरी प्रशंसक हैं, इस पर मुझसे नाराज न हों, कुछ चीजें हैं जो मैं खुद को सुरक्षित करने की कोशिश में करता हूं।" रिजवान इस वर्ल्ड कप में नाम के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सके थे। उन्होंने सात मैचों में 25 की औसत से 175 रन बनाए थे। इस बीच उनका स्ट्राइक रेट 109 का रहा था। इस दौरान वह सिर्फ एक अर्धशतक ही लगा सके थे। रिजवान टीम के प्रमुख बल्लेबाज हैं और पाकिस्तान का बल्लेबाजी क्रम उन पर काफी हद तक निर्भर करता है। हालांकि, वह अपनी लय हासिल नहीं कर सके थे।