3 Cricketers affair rumors makes headline: क्रिकेटर्स के अफेयर की खबरें आजकल आम बात हो गई हैं। कई बार क्रिकेटर्स को खुद नहीं पता होता कि उनका अफेयर किससे चल रहा है, लेकिन उनके अफेयर की खबरें सोशल मीडिया की सुर्खियों में होती हैं। इस समय मोहम्मद सिराज को लेकर सोशल मीडिया पर काफी हलचल मची हुई है और मोहम्मद सिराज और माहिरा शर्मा का नाम एक साथ जोड़ा जा रहा है। मोहम्मद सिराज के पहले भी कई ऐसे क्रिकेटर्स हैं जिनके अफेयर की अफवाहें सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर चुकी हैं। आज हम आपको तीन ऐसे क्रिकेटर्स के बारे में बताएंगे जिनके अफेयर की खबरें सोशल मीडिया पर छाई रही हैं।तीन क्रिकेटर्स जिनके अफेयर की उड़ी थी अफवाह 3.हार्दिक पांड्याभारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या के अफेयर की खबरें हमेशा ही सुर्खियों में रही हैं। साल 2024 में हार्दिक पांड्या का नाम कई हसीनाओं के साथ जोड़ा गया। पहले हार्दिक पांड्या का नाम बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस अनन्या पांडे के साथ जोड़ा गया था। इसके बाद नताशा स्टेनकोविक से अलग होने के बाद हार्दिक पांड्या का नाम ब्रिटिश सिंगर जैसमिन वालिया के साथ जुड़ा। दोनों ही अफेयर ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी थीं, हालांकि ये दोनों अफेयर महज अफवाह साबित हुए थे। View this post on Instagram Instagram Post2.शुभमन गिलशुभमन गिल का नाम क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर के साथ जोड़ा जाता है। दोनों के अफेयर की अफवाह अक्सर ही सोशल मीडिया की सुर्खियों में होती है। वहीं शुभमन गिल का नाम टीवी एक्ट्रेस रिद्धिमा पंडित के साथ भी जोड़ा जाता है। शुभमन गिल और रिद्धिमा पंडित के रिश्ते को लेकर खबरें यहां तक थीं कि दोनों शादी करने वाले हैं। हालांकि, एक इंटरव्यू के दौरान रिद्धिमा पंडित ने अपने और शुभमन गिल के रिश्ते को महज अफवाह बताया था। वहीं सारा तेंदुलकर और शुभमन गिल के रिश्ते की बात करें तो दोनों एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर फॉलो भी नहीं करते हैं।1.मोहम्मद सिराजमोहम्मद सिराज तो साल 2025 की शुरुआत से ही सुर्खियों में बने हुए हैं। बीते दिनों में मोहम्मद सिराज का नाम मशहूर सिंगर आशा भोसले की पोती जनाई भोसले के साथ खूब जोड़ा गया था। दोनों ने अफेयर की खबरों को बढ़ता देख इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए यह क्लियर किया था कि मोहम्मद सिराज और जनाई भोसले भाई-बहन हैं। वहीं मोहम्मद सिराज का नाम टीवी एक्ट्रेस माहिरा शर्मा के साथ भी जोड़ा जा रहा है। माहिरा शर्मा की मां ने भी इस अफेयर को महज अफवाह बताया है।