3 बड़े रिकॉर्ड जो IPL में एम एस धोनी आरसीबी के खिलाफ बना चुके हैं, छक्कों के मामले में हैं सबसे आगे

Neeraj
IPL Qualifier - Chennai v Delhi - Source: Getty
IPL Qualifier - Chennai v Delhi - Source: Getty

MS Dhoni records against RCB: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में खेलते हुए दिखाई देंगे। लीग का यह 18वां सीजन होगा और धोनी के लिए भी यह लगातार 18वां सीजन ही होगा। पिछले कुछ सीजन से लगातार धोनी के भविष्य को लेकर काफी बातचीत हो रही है लेकिन फिलहाल उनके इरादे लगातार खेलते रहने के ही दिखाई दे रहे हैं। आईपीएल में वैसे तो धोनी ने हर टीम के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) खास तौर से उनकी फेवरिट टीम रही है। इस टीम के खिलाफ धोनी अलग ही अंदाज में खेलते हैं। इसी कड़ी में एक नजर डालते हैं उन तीन रिकॉर्ड्स पर जो RCB के खिलाफ आईपीएल में धोनी के नाम दर्ज हैं।

Ad

#3 सबसे अधिक शिकार

RCB के खिलाफ विकेट के पीछे एमएस धोनी का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है। उन्होंने इस टीम के खिलाफ 34 पारियों में विकेट के पीछे 28 शिकार किए हैं। वह इस टीम के खिलाफ सबसे अधिक शिकार करने वाले विकेटकीपर हैं। उन्होंने RCB के खिलाफ 21 कैच लेने के साथ ही सात स्टंपिंग भी किए हैं। वर्तमान खिलाड़ियों में RCB के खिलाफ सबसे अधिक शिकार करने के मामले में धोनी के बाद ऋषभ पंत का नंबर आता है जिनके नाम 10 शिकार दर्ज हैं।

#2 सबसे अधिक छक्के

धोनी ने RCB के खिलाफ अपने रन लगभग 142 की स्ट्राइक रेट से बनाए हैं। उन्होंने इस टीम के खिलाफ खूब छक्के लगाए हैं। RCB के खिलाफ धोनी के बल्ले से अब तक 47 छक्के निकल चुके हैं और वह इस टीम के खिलाफ सबसे अधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं। वर्तमान खिलाड़ियों में धोनी के बाद RCB के खिलाफ दूसरे सबसे अधिक छक्के कोलकाता नाइट राइडर्स के आंद्रे रसेल ने लगाए हैं। रसेल ने इस टीम के खिलाफ 38 छक्के जड़े हैं।

#1 सबसे अधिक रन

धोनी ने RCB के खिलाफ सबसे अधिक 36 मैच खेले हैं। इनमें से 33 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 11 बार वह नाबाद लौटे हैं। धोनी ने RCB के खिलाफ लगभग 40 की औसत के साथ 864 रन बनाए हैं और इस टीम के खिलाफ सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने RCB के खिलाफ चार अर्धशतक लगाए हैं। इस टीम के खिलाफ नाबाद 84 उनका सर्वोच्च स्कोर रहा है।

RCB के खिलाफ सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में धोनी के सबसे करीब मुंबई इंडियंस के रोहित शर्मा हैं। रोहित ने इस टीम के खिलाफ 33 मैचों की 32 पारियों में लगभग 28 की औसत से 831 रन बनाए हैं।

Quick Links

Edited by Neeraj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications